फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CSC operator held hostage, looted 2.31 lakhs

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को बंधक बना पिस्टल की नोक पर 2.31 लाख रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
CSC operator held hostage, looted 2.31 lakhs
कैथल। गुहला-चीका में राजकीय कन्या विद्यालय के समीप एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) के संचालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने 2.31 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश सीएससी संचालक को रिवॉल्वर से धमकाकर घटना को अंजाम देने के बाद उसे कुर्सी से बांधकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। शुक्रवार रात हुई इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुहला रोड पर राजकीय कन्या विद्यालय के समीप गौरव जिंदल ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। शुक्रवार को रात करीब पौने नौ बजे मुंह पर मास्क लगाए एक युवक सीएससी में आया। उसने कहा कि उसे एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने हैं। उसने कार्ड देने के बाद सीएससी संचालक को अकेला देखकर बाहर खड़े दो युवकों को अंदर बुला लिया। दोनों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। दो युवकों के पास रिवॉल्वर थी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कैश काउंटर से दो लाख 31 हजार 850 रुपये अपने बैग में डाल लिए। साथ ही उसका भी फोन छीन लिया। इसके बाद वे एक कुर्सी के साथ एक कपड़े से उसके हाथ-पांव बांधकर फरार हो गए। तीनों बदमाशों का एक साथी बाहर सफेद रंग की गाड़ी में उनका इंतजार कर रहा था। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में भुक्तभोगी गौरव ने बताया कि उसने बड़ी मुश्किल से अपने हाथ खोले और कंप्यूटर से ही छोटे भाई को मैसेज भेजा। थोड़ी देर बाद एक ग्राहक आया और उसने आवाज देकर बाहर का दरवाजा खुलवाया। ग्राहक के फोन से अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घटना के बाद इलाके में गहमागहमी बढ़ गई थी। एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की चेकिंग की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed