फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crowds of devotees thronged temples on Apara Ekadashi

Kaithal News: अपरा एकादशी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees thronged temples on Apara Ekadashi
कैथल। अपरा एकादशी के अवसर पर बुधवार को शहर और आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और भगवान विष्णु के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मंदिरों 11 रुद्री मंदिर, गीता भवन मंदिर, हनुमान वाटिका और बड़ी देवी मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु का पूजन किया और भजन-कीर्तन में भाग लिया। मंदिरों में ओम नमो भगवते वासुदेवाय के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया। कई श्रद्धालुओं ने गरीबों को दान-पुण्य भी किया। 11 रुद्री मंदिर के पुजारी मुनिंदर मिश्रा ने बताया कि हिंदू धर्म में अपरा एकादशी का विशेष महत्व माना गया है। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है और इसे पापों का नाश करने वाली एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत व पूजा करने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत करने से अश्वमेध यज्ञ और तीर्थ स्नान के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, कथा श्रवण, दान और जरूरतमंदों की सहायता करने का विशेष महत्व होता है। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक लाभ की प्राप्ति होती है। पुजारी मुनिंदर ने बताया कि अपरा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से इस व्रत को करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु को फल, फूल, तुलसी दल और प्रसाद अर्पित किया। कई मंदिरों में धार्मिक प्रवचन और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं गणेश, सुरभि, विवेक ने कहा कि अपरा एकादशी का पर्व केवल धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि आत्मिक शांति और सकारात्मक सोच का भी संदेश देता है। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और लोगों ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed