{"_id":"68e80fc2476ac81a9108ec7f","slug":"crowds-increased-in-the-market-causing-traffic-jams-at-many-places-kaithal-news-c-18-1-knl1004-756201-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाजार में बढ़ी भीड़, कई जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाजार में बढ़ी भीड़, कई जगह लगा जाम
Fri, 10 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
कैथल। करवाचौथ के चलते बाजार में रौनक बढ़ गई है। मेहंदी आर्टिस्टों की दुकानों के बाहर कुर्सियों पर बैठी महिलाओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कुछ जगहों पर जाम जैसे हालात बन गए, जिन्हें पुलिस ने खुलवाया।
सैलून और ब्यूटी पार्लर संचालक रुचि अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं मेहंदी के साथ मेकअप और नेल आर्ट की बुकिंग भी कर रही हैं। पार्लरों में करवाचौथ स्पेशल पैकेज चल रहे हैं, जिनमें फेशियल, मेकअप और हेयर स्टाइलिंग शामिल हैं।
रात तक चली बुकिंग ः तलाई बाजार, पिहोवा चौक, रोट्री क्लब और चंदाना गेट पर रात 11 बजे तक मेहंदी का काम जारी रहा। कई आर्टिस्ट घर जाकर भी मेहंदी लगा रहे थे। मेहंदी आर्टिस्ट मनीषा राणा ने कहा कि करवाचौथ पर व्यस्त रहते हैं। कई बार सुबह 10 से रात 12 बजे तक काम करना पड़ता है, लेकिन महिलाओं की मुस्कान देखकर थकान मिट जाती है। संवाद