फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crowd of students gathered in RKSD College

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में विद्यार्थियों की उमड़ी भीड़

Wed, 10 Jul 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Crowd of students gathered in RKSD College
कैथल। जिलेभर के कॉलेजों में मिशन एडमिशन के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों में उत्साह भी दिखाई दे रही है। मंगलवार को आरकेएसडी कॉलेज में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

प्रथम मेरिट सूची वाले विद्यार्थियों के दाखिले का अंतिम दिन होने के कारण कॉलेज के मुख्य हॉल में स्थित सभी सहायता केंद्राें पर तैनात कर्मचारी सुबह नौ बजे से पहले ही पहुंच गए व दोपहर साढ़े चार बजे दाखिले किए। कॉलेज में दाखिले के पिछले रुझानों से पता चलता है, कि प्रथम मेरिट सूची के अनुसार बीए व बीकॉम की लगभग 50 प्रतिशत सीटें भर गईं। इस बार भी उपरोक्त पाठ्यक्रमों की 50 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा था, इसलिए विद्यार्थियों के फीस चालान जनरेट करने में परेशानी हो रही। दाखिला प्रक्रिया सुचारू रूप से हुई।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि विद्यार्थी आज पूरे उत्साह व उम्मीद के साथ कॉलेज में दाखिले हुए तथा उन्हें मेरिट सूची में उनके नाम के अनुसार दाखिला मिला। विभिन्न सहायता केंद्रों पर तैनात कर्मचारी सुबह से शाम तक विद्यार्थियों के दस्तावेज एकत्रित करने तथा उनके फीस चालान जनरेट करने में व्यस्त रहे। इस अवसर पर डॉ. गगन मित्तल, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. रचना सरदाना, डॉ. नरेश गर्ग, डॉ. राजेश देसवाल, प्रो.अंजलि, प्रो. रिचा लांग्यान, डॉ. अलीशा गोयल, डॉ. श्वेता गुप्ता और अन्य स्टाफ सदस्यों ने छात्रों को प्रवेश में मदद की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed