फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crowd of devotees thronged the Shiv Durga Temple.

Kaithal News: शिव दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees thronged the Shiv Durga Temple.
सावन के पहले सोमवार को राजौंद के शिव दुर्गा मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
राजौंद। सावन माह के पहले सोमवार को शिव दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के 4 बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना शुरू हो गया था और दिन चढ़ने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजता रहा जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान शिव का अभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी।

सावन के पहले सोमवार को राजौंद के शिव दुर्गा मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

सावन के पहले सोमवार को राजौंद के शिव दुर्गा मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed