फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crowd of candidates gathered for nomination

नामांकन के लिए उमड़ी उम्मीदवारों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Crowd of candidates gathered for nomination
27-कैथल। गांव नरड़ में नामांकन भरते उम्मीदवार। - फोटो : Kaithal
कैथल। पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र भरने के तीसरे दिन सोमवार को उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरपंच पद के लिए सर्वाधिक 121 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं जिला परिषद के लिए पांच, ब्लॉक समिति के लिए 32 तो पंच के लिए 118 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। 14 अक्तूबर से सोमवार 17 अक्तूबर तक जिला परिषद के लिए कुल सात, ब्लॉक समिति के लिए 36, सरपंच पद के लिए 140 व पंच पद के लिए 122 नामांकन दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 19 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया है। नामांकन पत्रों की जांच 20 अक्तूबर को होगी और 21 अक्तूबर को उम्मीदवार दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं। आगामी 21 अक्तूबर को उम्मीदवारों की ओर से नामांकन वापस लेने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्तूबर को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों व दो नवंबर को सरपंच और पंच पद के लिए मतदान होगा। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यदि किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह दो नवंबर को करवाया जाएगा। इसी तरह किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह चार नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजौंद में भी उमड़ी उम्मीदवारों की भीड़
राजौंद। राजौंद में ब्लॉक समिति, सरपंच व पंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत, ब्लॉक समिति के लिए तीन, सरपंच पद के लिए 21 पंच पद के लिए 17 नामांकन दाखिल हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 19 अक्तूबर तक जारी रहेगी। जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed