{"_id":"6973e1f2551063a20d0969f7","slug":"crora-first-in-school-beautification-incentive-scheme-kaithal-news-c-245-1-kht1009-144046-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन योजना में करोड़ा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन योजना में करोड़ा प्रथम
Sat, 24 Jan 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के अध्यापकों के साथ प्रधानाचार्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। स्कूल प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत खंड पूंडरी में संचालित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। योजना के अंतर्गत विद्यालय परिसर की स्वच्छता, सौंदर्यकरण, हरित वातावरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास व विद्यार्थियों के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के मापदंडों पर विद्यालयों का मूल्यांकन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी, पूंडरी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, राजीव कुमार व समस्त स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति व विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।