{"_id":"66de4ac70b867cfe620b26b6","slug":"crooked-electric-poles-and-loose-wires-become-a-problem-for-people-kaithal-news-c-245-1-kht1001-121036-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टेढ़े बिजली के पोल व ढीले तार लोगों के लिए बने समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टेढ़े बिजली के पोल व ढीले तार लोगों के लिए बने समस्या
Mon, 09 Sep 2024 06:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
कलायत। वार्ड नंबर छह छह नगर खेड़ा के पास गली में बिजली के पोल टेढ़े होने व पोल पर लगी तार ढीले होने से किसी समय भी समय कोई हादसा हो सकता है। नगर खेड़ा के पास रहने वाले करेसन राणा, राम सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र राणा, सुबोध कुमार, रामपाल सिंह, बिरमपाल राणा आदि लोगों का कहना है कि बिजली के पोल बहुत टेढ़े हो गए हैं और बिजली का तार भी लगातार ढ़ीला होता जा रहा है। जिससे आमजन को डर सता रहा है।
बिरम पाल राणा ने कहा कि कई जगह तो बिजली के तार इतना नीचे हैं कि निकलने वाले वाहनों से टकरा सकते हैं। उधर, बारिश का मौसम चल रहा है, जिसके चलते खतरा और बढ़ गया। इस समस्या को लेकर वे लोग कई बार बिजली विभाग के उपमंडल अधिकारी से मिल कर उनके संज्ञान में ला चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। सुरेंद्र राणा ने कहा कि यह नगर की मुख्य गलियों में शामिल है और इस गली से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। यदि विभाग ने समय रहते बिजली के तार को टाइट नहीं किया और खंभों की सुध नहीं ली तो कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है। लोगों ने मांग की है कि अति शीघ्र बिजली निगम इस समस्या का समाधान करे। बिजली निगम के उपमंडल अभियंता अंकित ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में अभी आया है और अति शीघ्र दोनों ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।