फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Young man given pretext of sending abroad and two accused cheated of 26 lakh In Kaithal

Kaithal: युवक को विदेश भेजने का दिया झांसा, दो आरोपियों ने की 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 12 May 2023 12:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 May 2023 12:00 PM IST
सार

संजीव के मॉस्को से वापस आने के बाद उन्होंने आरोपियों को दिए गए 26 लाख रुपये व डालरों को वापस मांगा तो पहले टाल-मटौल करते रहे। अब न तो पैसे व डॉलर वापस दे रहे हैं और उल्टे उनको ही जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने पहले भी शिकायत दी थी।

विज्ञापन
Young man given pretext of sending abroad and two accused cheated of 26 lakh In Kaithal
अलमारी से मिला एक करोड़ से ज्यादा कैश - फोटो : Pixabay

विस्तार

युवक को विदेश भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने 26 लाख रुपये धोखाधड़ी पूर्वक हड़प लिए। रुपये लेकर उसे अमेरिका की बजाय मॉस्को भेज दिया, जहां दो-तीन महीने धक्के खाने के बाद मजबूरन युवक को वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दज कर लिया है। गांव पाबला निवासी अजमेर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने अपने साले के लडक़े  दादूपुर जिला करनाल निवासी संजीव को अमेरिका भेजने के लिए सरहिंद पंजाब निवासी चरणजीत सिंह से बातचीत की।

विज्ञापन


अमेरिका की बजाय भेज दिया मॉस्को
चरणजीत सिंह ने उसे विश्वास दिलाया कि उसका दोस्त मोहाली निवासी अरविंद्र लडक़ों को बाहर विदेश में भेजने का काम करता है। कुछ समय बाद चरणजीत ने उसे बताया कि उसने अरविंद्र से बातचीत कर ली है उसने अमेरिका जाने का खर्चा 45 लाख रुपये बताया है। चरणजीत के कहने पर उसने अरविंद्र के बैंक खाता में अलग-अलग तारीखों में रुपये डाल दिए। मास्को जाने के बाद आरोपियों ने 20 हजार डॉलर लडक़े से ले लिए और उसके बाद लडक़े संजीव को 2/3 माह मॉस्को घुमाया और उसको आगे अमेरिका नहीं भेजा। बाद में किसी तरह संजीव मॉस्को से वापस अपने घर आया और उसने सारी बातें बताई।
विज्ञापन


दो-तीन महीने बाद वहीं से लौटना पड़ा वापस
संजीव के मॉस्को से वापस आने के बाद उन्होंने आरोपियों को दिए गए 26 लाख रुपये व डालरों को वापस मांगा तो पहले टाल-मटौल करते रहे। अब न तो पैसे व डॉलर वापस दे रहे हैं और उल्टे उनको ही जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने पहले भी शिकायत दी थी, लेकिन उस समय आरोपियों ने पैसे लौटाने का वादा किया तो उसने शिकायत वापस ले ली थी। चरणजीत व अरविंद्र अब भी रुपये वापस नहीं दे रहे। आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed