फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   village, shaghn, graveyard, grave

गांव सांघन में कब्रिस्तान में उखाड़ी कब्र

Tue, 04 Apr 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Tue, 04 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
 सांसद के गोद लिए गांव सांघन में कब्रिस्तान से कब्र उखाड़ने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले गांव के एक मुस्लिम समाज के बुजुर्ग की मौत होने पर कुछ लोगों ने कब्रिस्तान में कब्र खोदने से रोक दिया था। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्र खुदवाई थी। मुस्लिम समाज के लोगों ने इस हरकत का आरोप कब्जा करने वाले लोगों पर लगाया है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीण सतीश कुमार, रामफल शर्मा, जमीलद्दीन ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने पिछले काफी समय से कब्रिस्तान पर कब्जा किया हुआ था। पिछले सप्ताह झीमू खान की मौत हो गई। कब्रिस्तान पर कब्जा करने वालों ने उन्हें शव को दफनाने से रोक दिया। इस कार्रवाई का मुसलमानों ने विरोध जताया और मामले को प्रशासन तक लेकर गए। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने जगह की निशानदेही की और कब्जे को छुड़वाकर शव दफन करवाया था। इसके बाद शनिवार को उन्होंने कब्रिस्तान की भूमि पर झीमू खान की कब्र बनाई थी। रविवार की रात किसी ने उनकी बनाई हुई कब्र उखाड़ दी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

एएसआई चंद्रभान ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने ऐसी सूचना दी थी। मौके पर जाकर देखा तो कब्र की ईंटे उखड़ी हुई थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed