फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two died in accident at kaithal

Accident in Kaithal: एनएच 152डी पर सो रहे चार मजदूरों को ट्रक ने कुचला, दो की मौके पर मौत

Fri, 03 Jun 2022 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Jun 2022 01:03 PM IST
सार

चारों मजदूर गुरुवार रात तक काम करने के बाद हाईवे पर सो रहे थे। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए जनरेटर और छोटा हाथी खड़ा किया हुआ था। सुबह करीब चार बजे एक ट्रक चालक ने चारों को कुचल दिया।

विज्ञापन
Two died in accident at kaithal
कैथल में सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत। - फोटो : फाइल

विस्तार

कैथल में शुक्रवार सुबह चार बजे गांव करोड़ा के पास एनएच 152 डी पर सो रहे चार मजदूरों को एक ट्रक चालक ने कुचल दिया। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो मजदूर घायल हो गए। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय बठिंडा पंजाब निवासी अजीत उर्फ मस्तान और 22 वर्षीय सहारनपुर निवासी सोनाउल के रूप में हुई है। इस हादसे में सीवन निवासी कर्ण सिंह और सहारनपुर निवासी ऋषि घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


ठेकेदार प्रदीप ने बताया कि चारों मजदूर गुरुवार रात तक काम करने के बाद हाईवे पर सो रहे थे। हालांकि उन्होंने सुरक्षा के लिए जनरेटर और छोटा हाथी खड़ा किया हुआ था। सुबह करीब चार बजे एक ट्रक चालक ने गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए चारों को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना कंपनी के दूसरे मजदूरों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पूंडरी थाना पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। निर्माण एजेंसी के वाहन में दोनों मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सोनाउल की एक साल पहले शादी हुई थी।  

विज्ञापन

एनएच 152 डी पर पूरा होने वाला था काम 

एनएच 152 डी पर पिछले ढाई साल से काम चल रहा था। काम लगभग पूरा होने वाला था। मजदूर अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए यूपी सहारनपुर व बठिंडा से आए हुए थे। दिन रात एनएच पर निर्माण कार्य कर रहे थे। जल्द ही काम निपटा कर घर जाना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त नदीम भी हुआ बेहोश 

मृतक सोनाउल का दोस्त नदीम सिविल अस्पताल में बार- बार बेहोश हो रहा था। उसे पानी पिलाकर होश में लाया गया। पूंडरी थाना इंचार्ज धर्मपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed