फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three Young Man died in Road Accident in Kaithal of Haryana

Kaithal: बाइक और कार भिड़ने से तीन युवकों की मौत, रविवार को कन्या की शादी में होना था शामिल

Mon, 27 Feb 2023 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 01:13 AM IST
सार


रविवार को कन्या की शादी में शामिल होना था, इसलिए तीनों युवक अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलायत में बाल कटाने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
Three Young Man died in Road Accident in Kaithal of Haryana
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक कैथल के गांव शेरू खेड़ी के रहने वाले थे। इनमें से एक 11वीं कक्षा, एक एमएससी का छात्र था जबकि तीसरा विदेश जाने की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


बाल कटाने जा रहे थे कलायत
उनके परिवार में रविवार को एक लड़की का विवाह था। हादसे से तीन घरों के चिराग बुझने के साथ ही विवाह की की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के बाद रविवार को सादे रीतिरिवाजों से कन्या विवाह हुआ। परिजनों अनुसार सड़क हादसे में शेरू खेड़ी निवासी 21 वर्षीय आशीष 20 वर्षीय अंकुश और 19 वर्षीय हिमांशु की मौत हो गई। तीनों युवक अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलायत में बाल कटाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि इस हादसे की देररात शनिवार को सूचना मिली। इसके बाद वे सरकारी अस्पताल कैथल में गया। वहां पर उसको जानकारी मिली कि हिसार नेशनल हाईवे पर तितरम मोड़ से निकलकर उनका भतीजा और दोस्त बाइक पर सवार होकर कलायत की तरफ जा रहे थे। उनके पीछे तितरम मोड़ की तरफ से एक कार चालक अपनी कार को रफ्तार और लापरवाही से लेकर आया और बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार चालक फरार हो गया। आसपास के राहगीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कैथल लेकर आए। जहां से आशीष को प्राथमिक उपचार देकर कल्पना चावला अस्पताल करनाल में रेफर कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए अंकुश और हिमांशु को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। आशीष ने कल्पना चावला में, अंकुश और हिमांशु ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।


तितरम थाना के एसएचओ हितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ खेड़ी शेरू निवासी गुरदीप सिंह की शिकायत पर 304 ए के तहत केस दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने तीनों मृतकों का संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed