फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   teacher, minar girl, prople protest, kaithal

सातवीं की छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़

Fri, 09 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 09 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
teacher, minar girl, prople protest, kaithal
गुस्साएं ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के एक गांव में सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ कर गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। जिस छात्रा के साथ अध्यापक ने छेड़छाड़ की वो अंडर-14 में खेलती है और खेल के सिलसिले में ही वो एक सर्टिफिकेट बनवाने गांव के ही पांचवीं तक के स्कूल में गई थी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली ये छात्रा जो कि एक अच्छी खिलाड़ी है, अपनी सहेली के साथ गांव के पांचवीं कक्षा तक के स्कूल में अध्यापक से अपना सर्टिफिकेट लेने गई थी। छात्रा को इस सर्टिफिकेट की जरूरत वीरवार को ही रोहतक में होने वाली एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थी। राजकीय प्राथमिक पाठशाला के जेबीटी अध्यापक बलराज ने छात्रा की सहेली को पानी लाने के बहाने बाहर भेज दिया और आरोपी छात्रा से कमरा बंद करके छेड़छाड़ की। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य जय कुमार अग्रवाल को दी। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने अध्यापक पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिससे गुस्साएं ग्रामीणों संसार चंद, डा. प्रीतम, सिबु बरसाना, पोलाराम, पिरथी, संजय, जिले सिंह, सुभाष चंद, निर्मल, संजीव, प्रवीण, विनोद व काला ने पहले तो राजकीय प्राथमिक पाठशाला में ताला लगा दिया। उसके बाद उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की भी छुट्टी करवा दी। उसके बाद ग्रामीणों ने पूंडरी से सिरसल मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। ग्रामीण थाना प्रभारी के आश्वासन के बावजूद जाम खोलने को राजी नहीं हुए और स्कूल व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बाद में थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचे गांव के सरपंच व ग्रामीणों को शाम तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जय कुमार ने कहा कि उन्हें भी वीरवार को ही पूरे मामले की जानकारी लगी है। पहले उन्हें ये जानकारी दी गई थी कि बच्ची अध्यापक के पास अपना सर्टिफिकेट बनवाने गई थी, लेकिन उन्होंने छात्रा को डांट कर भगा दिया। लेकिन आज पीड़ित छात्रा की मां उनके पास आई थी और पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने जब अपने स्तर पर जांच की तो उन्हें पता चला है कि अध्यापक ने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया है। उन्होंने इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।  


वहीं कार्यकारी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी बलराज के खिलाफ विभिन्न धाराओं 354 ए व पॉक्सों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed