फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One and Half Kg RDX found in Kaithal of Haryana

हरियाणा को दहलाने की साजिश नाकाम: कैथल में मिला 1.5 किलो RDX, हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन

Mon, 12 Sep 2022 07:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 07:27 PM IST
सार

घटना की जांच पुराने मामलों से जोड़कर की जा रही है। छह महीने में उत्तरी हरियाणा में चौथी बार विस्फोटक सामग्री मिली है। इससे राज्य व केंद्रीय जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
One and Half Kg RDX found in Kaithal of Haryana
विस्फोटक मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर आतंकी साजिश को नाकाम किया है। सोमवार को कैथल में डेढ़ किलो आरडीएक्स बरामद किया है। विस्फोटक सामग्री को कैथल-जींद रोड पर गांव देवबन के कैंची चौक पर साइन बोर्ड के नीचे झाड़ियों में एक पैकेट में छिपाकर रखा गया था। पैकेट में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, मैकेनिज्म, नौ बोल्ट की बैटरी, मेगनेट लगा एक आयरन बॉक्स भी था।

विज्ञापन


करनाल स्थित मधुबन की बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय किया और एक बार आतंकी साजिश को नाकाम किया। कैथल समेत अन्य जिलों में पुलिस ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस घटना की जांच पुराने मामलों से जोड़कर की जा रही है। छह महीने में उत्तरी हरियाणा में चौथी बार विस्फोटक सामग्री मिली है। इससे राज्य व केंद्रीय जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसियों और एसटीएफ ने दिया था इनपुट
केंद्रीय जांच एजेंसियों और एसटीएफ ने कैथल पुलिस को सूचना दी थी कि जींद व पानीपत जाने वाले मार्ग पर गांव देवबन कैंची चौक के आसपास विस्फोटक सामग्री रखी हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहां एक लोहे का बॉक्स दिखाई दिया। इसके बाद पूरा एरिया सील कर सर्च अभियान चलाया गया। छानबीन की तो विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। यह विस्फोटक सामग्री कहां से आई, किसने रखा और इसके पीछे क्या मकसद था, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल पुलिस को अंबाला एसटीएफ ने सूचना दी थी कि गांव तितरम पुलिस थाने एरिया में एक संदिग्ध पैकेट रखा हुआ है। इसके बाद टीमें मौके पर पहुंचीं। मौके से डेढ़ किलो उच्च विस्फोटक समेत एक डेटोनेटर, एक मैकेनिज्म, मैगनेट लगा एक ऑयरन बॉक्स बरामद किया है। एसटीएफ के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी इस संदर्भ में हमें इनपुट मिला था। विस्फोटक सामग्री निष्क्रिय कर दिया गया है। पूरे इलाके की बारीकी से छानबीन की जा रही है। यह यहां कैसे आया, किसने रखा, क्या साजिश है, इस दिशा में अभी जांच की जा रही है। -मकसूद अहमद, एसपी, कैथल। 



ऐसे चला अभियान
इनपुट मिलने के बाद कैथल सर्च अभियान चलाया तो एक लोहे का बॉक्स दिखाई दिया। थाना तितरम, राजौंद, कलायत से पुलिस टीमें भी मौके पर पहुंचीं। शाम लगभग पांच बजे एसपी कैथल भी मौके पर पहुंचे। करीब छह बजे बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंचीं। तब तक कैथल की ओर आने वाले मार्ग सहित जींद व पानीपत जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से सील करके यातायात का रूट डायवर्ट कर दिया गया।

पूरे इलाके को खाली करवाया गया। बम निरोधक दस्ते ने पैकेट में विस्फोटक सामग्री होने की पुष्टि की। इसके बाद डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इसे निष्क्रिय किया गया। इसके बाद बॉक्स को उठाकर बाहर लाया गया। बाद में करीब बीस मिनट तक आला अधिकारियों ने इसकी पड़ताल की। इसमें स्पष्ट हो गया कि यह एक खतरनाक विस्फोटक था। निष्क्रिय करने के बाद इसे अंबाला एसटीएफ ने अपने कब्जे में ले लिया है।

शाहाबाद में मिला था आरडीएक्स
4 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से दस दिन पहले जीटी रोड पर कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में मिर्ची रेस्टोरेंट के पास जंगल एरिया में आरडीएक्स बरामद किया था। यह विस्फोटक एक पेड़ के नीचे लिफाफे में छिपाकर रखा गया था। इसके साथ आईईडी, स्विच, टाइमर, बैटरी और डेटोनेटर भी मिला था।

करनाल में विस्फोटक संग धरे थे आतंकी  
5 मई को करनाल पुलिस ने बसताड़ा टोल के पास चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास विस्फोटक सामग्री समेत देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और करीब सवा लाख नकदी थी। इन आतंकियों ने पंजाब के जिला फिरोजपुर के रहने वाले परमिंद्र, अमनदीप और गुरप्रीत और लुधियाना निवासी भूपिंद्र शामिल था। आतंकी इनोवा कार से दिल्ली जा रहे थे। पूछताछ में सामने आया था कि इस विस्फोटक सामग्री को तेलंगाना के आदिलाबाद भेजा जाना था। जबकि आतंकी इससे पहले महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी विस्फोटक सप्लाई कर चुके थे। 


अंबाला में मिले थे हैंड ग्रेनेड
20 मार्च को अंबाला के नेशनल हाईवे (अंबाला-चंडीगढ़) स्थित एमएम यूनिवर्सिटी के सामने मैदान में झाड़ियों तीन हैंड ग्रेनेड मिले थे। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी। बम निरोधक दस्ते की टीम ने तीनों हैंड ग्रेनेड को सावधानी से निष्क्रिय किया था। इस मामले की गुत्थी भी अभी तक अनसुलझी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed