फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   students group, fiight, kaithal, haryana, college, police

आरकेएसडी कॉलेज में भिड़े दो छात्र गुट, एक गंभीर

Sat, 05 Nov 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Sat, 05 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
students group, fiight, kaithal, haryana, college, police
FIGHT
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में छात्र गुटों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। झगड़े की आशंका पिछले कई दिनों से थी। शुक्रवार की सुबह से झगड़ा शुरू हो गया। सुबह करीब 10 बजे कॉलेज के अंदर एवं बाद में बाहर दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें एक युवक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिछले कई दिनों से छात्रों के दो गुटों में तनातनी चल रही थी। कॉलेज प्रशासन के बीच में आने से कारण झगड़ा टल रहा था। शुक्रवार की सुबह दोंनो गुटों के छात्र कॉलेज के ग्राउंड में भिड़ गए। जिसमें दोनों गुटों में खूब थप्पड़ व मुक्के चले। कॉलेज के प्रोफेसरों के बीच में आने के कारण छात्र वहां से एक युवक की पिटाई करने के बाद भाग गए। कॉलेज प्रशासन ने झगड़े की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद कॉलेज के गेट पर युवकों ने फिर से झगड़ना शुरू कर दिया। दोनों गुटों के झगड़े के बीच में पुलिस आ गई। वहां पर पुलिस ने छात्रों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद दोनों गुटों में कॉलेज के बाहर फिर से झगड़ा शुरू हो गया। जिसमें एक युवक के सिर में चोट आई है। जिसका इलाज सामान्य अस्पताल में चल रहा है। पुलिस घायल युवक के ब्यान के लिए अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


शहर थाना एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि आरकेएसडी कॉलेज में दो गुटों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। झगड़े में एक युवक घायल हुआ है। लेकिन अभी तक युवक ने कोई शिकायत नहीं दी है। जैसे ही कोई शिकयत आएगी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरकेएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग ने बताया कि सुबह झगड़े की सूचना मिली थी। वहां पर उन्होंने छात्रों को समझाकर कक्षाओं में भेज दिया था। झगड़ा कॉलेज से बाहर हुआ है। जो छात्र झगड़ा करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को सूचित की दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed