{"_id":"57b0b27d4f1c1bd66b6ead21","slug":"shopkeeper-attack-injured-robbery-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर हमला, सवा दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी पर हमला, सवा दो लाख लूटे
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त व्यापारी की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर शाम पूंडरी से ढांड रोड पर एसबी इंजीनियरिंग कालेज के पास बदमाशों ने एक व्यापारी की कार पर हमलाकर उसमें रखी सवा लाख रुपये की नकदी लूट ली और व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुरी तरह घायल व्यापारी को कैथल अस्पताल ले जाया गया और अब व्यापारी की हालत ठीक है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के व्यापारी अजय बंसल (34 वर्ष) करियाना के काम करते हैं और उनका माल कैथल और पूंडरी में आता है। प्रत्येक शनिवार को वे मार्केट करने कैथल और पूंडरी आते-जाते रहते हैं। शनिवार शाम करीब आठ बजे कैथल से मार्केट करके अपने घर कुरुक्षेत्र लोट रहे थे। कैथल से कुरुक्षेत्र मार्ग खराब होने के कारण अक्सर अजय वाया पूंडरी होकर निकलते थे और शनिवार को भी कैथल मार्केट करने के बाद वे अपनी स्विफ्ट कार संख्या एचआर 07 टी-0 592 में सवार होकर पूंडरी से होकर कुरुक्षेत्र जा रहे थे। पूंडरी में करीब सवा आठ बजे जब वे सिरसा ब्रांच नहर के पहले स्पीड ब्रेकर पर पहुंचे तो एक मारुति रिट्ज कार उन्हें ओवरटेक करते हुए उनके आगे आकर रुक गई। उसमें से चार पांच युवक उतरे और उन्होंने उनकी कार पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। व्यापारी ने अपनी कार को बैक गियर में डालकर भगाने की कोशिश की लेकिन युवकों ने कार पर हमला कर कार को रोक लिया। युवकों ने व्यापारी को बुरी तरह पीटा और गाड़ी में रखी नकदी लूट ली। युवकों ने व्यापारी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास भी किया। लेकिन आस-पास से गुजर रहे ट्रैफिक के डर से शायद वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए। बाद में गांव फतेहपुर के एक युवा ने घायल व्यापारी को संभाला और पुलिस को सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।
पूंडरी के दामाद है, अजय
अजय बंसल की शादी पूंडरी अनाज मंडी के आढ़ती सतनारायण गर्ग की बेटी से हुई हुई है और वे पूंडरी के दामाद हैं। अपने जमाई के साथ हुई इस घटना के बाद पूंडरी में गर्ग का परिवार भी सदमे में है और पूरी अनाज मंडी ने इस घटना की निंदा की है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने की निंदा
व्यापार मंडल विकास समिति प्रधान योगेश उप्पल व व्यापार मंडल फतेहपुर-पूंडरी के प्रधान रामरूप प्रजापति ने इस घटना की निंदा की और कहा कि ये घटना बिल्कुल शहर के नजदीक हुई है और इससे व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उप्पल ने कहा कि यदि इस तरह की घटनाएं नहीं रुकी तो व्यापारियों का व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।