{"_id":"b48c3316cac752d9e3232e9f7045d119","slug":"shadi-rukwai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरंग लौटा दूल्हा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैरंग लौटा दूल्हा
कैथ्ाल/ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल रोड पर स्थित एक कॉलोनी में करवाई जा रही एक नाबालिग लड़की की शादी को विवाह संरक्षण अधिकारी ने रुकवा दिया। यहां दो बहनों की शादी की जा रही थी। जिसके लिए कार्ड पर केवल बड़ी बहन के विवाह होने की सूचना छपवाई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार करनाल रोड पर एक कॉलोनी में एक परिवार द्वारा दो बेटियों के लिए विवाह समारोह आयोजित किया गया था।
जिसमें दोनों की बारात पहुंच चुकी थी। इसी बीच शिकायत मिलने पर विवाह संरक्षण अधिकारी सुनीता शर्मा प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। जहां छोटी बहन के शैक्षणिक कागजात जांचने पर उसकी उम्र मात्र 16 वर्ष मिली। जिस पर उन्होंने छोटी बहन का विवाह रुकवा दिया। उन्होंने परिजनों को यह भी कहा कि यदि 18 साल से पहले लड़की का विवाह किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि परिजनों को पहले से ही इस बात का अंदेशा था कि कोई उनकी बेटी का विवाह रुकवा सकता है। इसी कारण विवाह के लिए कार्ड पर भी बड़ी बेटी के विवाह की ही सूचना प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
परिजनों ने कहा कि उन्होंने केवल बड़ी लड़की की शादी की है और कार्ड में भी केवल एक लड़की का नाम है। किसी ने अधिकारियों को झूठी सूचना दी है।
वहीं, विवाह संरक्षण अधिकारी सुनीता ने बताया कि एक नाबालिग लड़की की शादी की जा रही थी। जिसे मौके पर पहुंच कर रुकवा दिया गया है। परिजनों ने एक लड़की की शादी होने की बात कही है। लेकिन दूसरा दूल्हा भी आया हुआ था। विवाह रुकवा दिया गया है।