{"_id":"573f5c104f1c1bf857ac7fe9","slug":"rupeeg-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से 47 हजार 500 रुपये की राशि निकाल ली।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से 47 हजार 500 रुपये की राशि निकाल ली।
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sat, 21 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अज्ञात व्यक्ति ने बैंक मैनेजर बनकर एक व्यक्ति से पहले एटीएम कोड पूछा। बाद में उसके खाते से 47 हजार 500 रुपये की राशि निकाल ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
गांव गुहणा के सतीश कुमार ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि22 अप्रैल को उसके मोबाइल पर काल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वे बैंक मैनेजर बोल रहे हैं। उसने मुझे एटीएम कार्ड का नंबर और पिन कोड पूछकर उसने कहा कि उसने उसके बैंक खाते को वह आधार कार्ड से जोडना चाहता है। जिसके कहने पर उसने पूरी जानकारी फोन पर दे दी।
कुछ समय के बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि 5000, 10000 और 32500 रुपये निकलवा लिए गए है।
सतीश ने बताया कि उसने कुल 47 हजार 500 रुपये की राशि धोखे से उसके खाते से निकालली है। इसके बाद उसने बैंक से इस संबंध में जानकारी हासिल की। लेकिन बैंक अधिकारियों ने बताया कि ऐसा उनका कोई अधिकारी नहीं है, जो पिन कोड पूछे। यह बात सुनकर उसके पैरों तले की जमीन निकल गई। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई हवा सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक से निकाले गए पैसों के बारे में जानकारी जुटाने पर लगी हुई है।