फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   road accident,death, child girl

हादसे में 12 वर्षीय बच्ची और दो व्यक्तियों की मौत

Tue, 04 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Tue, 04 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
 सोमवार को हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक व्यक्ति सहित एक 18 वर्षीय युवक व 12 वर्षीय बच्ची शामिल है। पुलिस दोनों ही हादसों में जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पहला हादसा गांव डीग के पास हुआ। जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बड़ा गांव निवासी  40 वर्षीय बलवान व 18 वर्षीय राहुल  शाम के करीब पांच बजे बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान गांव डीग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल लाया गया जहां शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए गए। पूंडरी थाना एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा गांव बाबा लदाना के पास हुआ। यूपी निवासी बबलू ने बताया कि काफी समय से पार्वती भट्ठा पर काम रहा है और अपने परिवार के साथ रह रहा है। सोमवार को सुबह करीब सात बजे 12 वर्षीय सोनिया भट्ठे के पास सड़क पर टहल रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लड़की के शव को सामान्य अस्पताल में ले लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच अधिकारी रोशन सिंह ने बताया कि बबलू की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed