फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rice truck recovered, yuoth arrested

रात चावलों का भरा ट्रक छीना, पुलिस ने किया काबू

Sat, 30 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गुहला-चीका
अमर उजाला ब्यूरो/गुहला-चीका Updated Sat, 30 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rice truck  recovered, yuoth arrested
शुक्रवार रात को चावलों से भरे ट्रक को कुछ युवकों ने पिहोवा रोड से छीन लिया तथा फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक छीन कर फरार होने वाले युवकों को दबोच लिया। वहीं, ट्रक यूनियन के नाम पर परेशानी पर व्यापारियों ने पुलिस थाने में पहुंच कर रोष जताया। सूचना मिलते ही एसपी ने मौके पर पहुंच कर व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि ट्रक यूनियन के नाम पर गुंडागर्दी को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार देर सायं चीका के एक राइस मिल मनसा देवी से दिल्ली जाने के लिए चावल का ट्रक लोड किया था। ट्रक जैसे ही पिहोवा रोड पर एफसीआई गोदाम के समीप पहुंचा तो कुछ युवकों ने ट्रक को रुकवा लिया तथा चालक को शहीद उद्यम सिंह चौक पर उतारते हुए ट्रक लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छीने गए ट्रक की तलाश शुरू कर दी। जब रात भर छीने गए ट्रक व बदमाशों का कोई पता नहीं चला तो सुबह-सवेरे सैकड़ों व्यापारी थाना परिसर में जा बैठे और ट्रक छीनने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। व्यापारियों ने इस घटना कर्म की सूचना पूरे प्रदेश स्तर पर व्यापारियों को दी और मामला देखते ही देखते गंभीर रूप धारण कर गया। जिस कारण स्थिति को काबू करने के लिए जिला पुलिस कप्तान कृष्ण मुरारी को थाना परिसर में पहुंचे। जिला पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारी को मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को बरामद करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


वहीं, एसपी कृष्ण मुरारी ने कहा कि कहा कि यूनियन की आड़ में किसी भी व्यक्ति को गुंडागर्दी नहीं करने दी जाएगी, चाहे वह कितनी भी पहुंच वाला क्यों न हो। वर्ष 2004 से पूरे प्रदेश में किसी भी प्रकार की ट्रक यूनियन बनाने पर पाबंदी लगाई गई थी, जो आज भी है। पुलिस इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed