{"_id":"577810934f1c1b486279aa91","slug":"rape-vidow-women-case-file-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक्स में ड्रग पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्ड ड्रिंक्स में ड्रग पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला पुलिस ने शिकायत के आधार पर जेठ सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महिला पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। शादी के पांच वर्ष के बाद उसके पति की मौत हो गई थी। उसके पास दो लड़की और एक लड़का है। पति की मौत के बाद उसको जेठ के साथ रहने के लिए मजबूर किया गया। बच्चों के भविष्य को देखते हुए उसने यह फैसला लिया। कुछ समय के बाद जेठ पप्पू ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी मौसी के लड़के बलविंद्र से दुष्कर्म करवाया।
जेठ ने उसके 6 तोले सोना गिरवी रखकर एक लाख रुपये बलिंद्र उर्फ बिल्लू को दिए। जिससे आरोपी ने उसके साथ आर्थिक शोषण किया। कुछ समय के बाद आरोपी उसको प्लॉट दिखाने के बहाने चीका ले गए। चीका लेकर जाकर उन्होंने उसको ब्लैकमेल करने लिए कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर अलग-अलग जगह लेकर जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने एक अन्य आरोपी प्रगट सिंह के साथ उसकी वीडियो बना ली।
विज्ञापन
बिल्लू और प्रगट के बीच में लाखों रुपये का लेन-देन था। आरोपियों ने कहा कि वह प्रगट के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाए नहीं हो उसकी विडियों को सार्वजनिक करवा देंगे। पप्पू और बिल्लू ने परेशान करके उसे घर छोड़ने के लिए विवश किया। उसको चोटें भी मारी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पिछले दो वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे है। 7 जून को उसने चीका में इस मामले की शिकायत दी थी। जिस पर राजनैतिक दबाव में उसके केस को बदल कर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। जिस पर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।