फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   obertation, health department, doctor arrested, kaithal

अवैध रूप से गर्भपात करने के आरोप में डॉक्टर काबू

Fri, 09 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 09 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
obertation, health department, doctor arrested, kaithal
दिल धड़कता देख परिजन बोले जिंदा है रामदास डॉक्टर बोले ब्रेन डेड है, बचने की उम्मीद नहीं - फोटो : bureau
 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से गर्भपात करने के आरोप में निजी अस्पताल संचालक डॉक्टर को काबू किया है। आरोपी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के पास सूचना आई थी। जिसके बाद फर्जी ग्राहक तैयार कर टीम ने डॉक्टर को दबोचा।
विज्ञापन


उप सिविल सर्जन डा. नीलम कक्कड़ ने बताया कि किसी ने गुप्त सूचना देकर बताया कि अंबाला रोड स्थित कंसल अस्पताल की संचालिका डा. मोनिका कंसल अवैध रूप से गर्भपात करती है। सूचना मिलने पर एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाया गया। फर्जी ग्राहक डॉ. मोनिका कंसल के पास गर्भपात करवाने गई तो तीन हजार रुपये की डिमांड की गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी ग्राहक को तीन हजार रुपये दिए और बुधवार शाम को वह गर्भपात करवाने आरोपी डॉक्टर कोे पास पहुंच गई।
विज्ञापन


फर्जी ग्राहक ने डॉक्टर को तीन हजार रुपये दिए तो गर्भपात करने की तैयारी करते हुए उसे ग्लूकोज लगा दी। वहीं मौका मिलते ही ग्राहक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को फोन किया। इसके बाद टीम ने रेड मारकर डॉ. मोनिका कंसल को काबू कर लिया और गर्भपात में प्रयोग किए गए सामान को सील कर दिया है। टीम में डॉ. नीलम कक्कड़, नीरज मंगला, डॉ. मनप्रीत, सुनील दहिया, राजेश बीईई शामिल थे। सिविल लाइन थाना प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि उस सिविल सर्जन की शिकायत पर डॉ. मोनिका कंसल पर एमटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed