फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   murder, friend cut neck, teenegar, police, kaithal

मामूली झगड़े में युवक ने किशोर दोस्त का गला रेता

Sun, 20 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 20 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
murder, friend cut neck, teenegar, police, kaithal
पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव पाई में रविवार सुबह मामूली से झगड़े के बाद एक युवक ने अपने किशोर दोस्त की गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले किशोर को घर में चुन्नी से बांधा और बाद में गला रेत कर मार डाला। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पाई निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा रोहित व पातड़ा पंजाब निवासी बिट्टू दोनों दोस्त थे। सुबह जब परिवार के सदस्य खेतों में काम करने के लिए आए हुए थे तो करीब 11 बजे किसी बात को लेकर रोहित व बिट्टू की कहासुनी हुई। बिट्टू ने उसके बेटे को उनके ही घर में चुन्नी से बांध दिया और फिर चाकू से गर्दन काट दी। वारदात के बाद आरोपी कमरे व घर के दरवाजे पर ताला लगाकर भाग गया। घायल रोहित की चीख सुनकर आस-पास के लोगों ने घर का ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। घायल अवस्था में रोहित को कैथल के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। झगड़े के असली कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


मृतक के चाचा राजबीर ने बताया कि दोनों छोटी-छोटी बात पर आपस में झगड़ पड़ते थे। दोनों एक साथ मजदूरी करते थे। सुबह बिट्टू रोहित से मिलने आया था। दोनों एक ही कमरे में थे। लगभग 11 बजे पड़ोसियों ने ही उन्हें वारदात के बारे में बताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पूंडरी एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि बिट्टू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। जल्द की उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed