फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Man arrested with four kg opium in Kaithal of Haryana

Haryana: बिहार से पंजाब ले जा रहा था चार किलो अफीम, कैथल में बस अड्डे के पास पकड़ा गया

Mon, 13 Feb 2023 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 11:33 PM IST
सार

पुलिस टीम ने रेलवे फाटक के पास दबिश दी। आरोपी संदीप ने भागने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने सतर्कता दिखाते हुए संदीप को पकड़ लिया। कैथल के नायब तहसीलदार आशीष कुमार के समक्ष संदीप की तलाशी ली गई।

विज्ञापन
Man arrested with four kg opium in Kaithal of Haryana
मादक पदार्थ तस्कर आरोपी संदीप व जानकारी देते एसपी मकसूद अहमद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने रविवार को चार किलो अफीम के साथ आरोपी को कैथल के बस अड्डे के निकट से गिरफ्तार किया है। आरोपी की बिहार से पंजाब के खनौरी में अफीम ले जाने की योजना थी।  थाना सिविल लाइन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


एसपी मकसद अहमद ने ने बताया कि रविवार को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की अगुवाई में टीम करनाल बाईपास पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस पार्टी को जानकारी मिली कि पंजाब के जिला पटियाला के मंशीगन गांव का रहने वाला संदीप उर्फ चीमा अफीम तस्करी करता है। वह अफीम लेकर पंजाब जाने के लिए नए बस अड्डे के पास रेलवे फाटक पर खड़ा है। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस टीम ने रेलवे फाटक के पास दबिश दी। आरोपी संदीप ने भागने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने सतर्कता दिखाते हुए संदीप को पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस की सूचना पर पहुंचे कैथल के नायब तहसीलदार आशीष कुमार के समक्ष संदीप की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपी से एक पॉलिथीन से चार किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट मामला दर्ज किया गया। वह इस अफीम को बिहार से लेकर आया है। वह यहां बस से पहुंचा था। आगे उसकी योजना पंजाब के खनौरी जाने की थी। 

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदि है और पहले भी नशा तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। जेल में उसकी जान पहचान अन्य आरोपी से हो गई, जो उसके माध्यम से मादक पदार्थ लेकर सप्लाई करने लगा।


उन्होंने बताया कि आरोपी पर कुल सात मामले दर्ज है, जिनमें अंबाला जिला में चोरी व धोखाधड़ी के दो, धोखाधड़ी के दो मामले सिविल लाइन कैथल में व तीन मामले थाना शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र में चोरी व नशा तस्करी के दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed