{"_id":"63ea7903c052c1ac2305fd14","slug":"looted-one-lakh-rupees-after-smelling-intoxication-from-a-person-in-kaithal-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: नशीला पदार्थ सुंघाकर एक लाख रुपये लूटे, HDFC बैंक में पैसे जमा करने गया था मारुति एजेंसी का कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: नशीला पदार्थ सुंघाकर एक लाख रुपये लूटे, HDFC बैंक में पैसे जमा करने गया था मारुति एजेंसी का कर्मचारी
Mon, 13 Feb 2023 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:23 PM IST
सार
बेहोश कर्मचारी अस्पताल में दाखिल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनाक्रम के अनुसार गुहला निवासी रोशन सैनी मारुति एजेंसी में काम करता है। वह सोमवार को एक लाख रुपये लेकर कैथल रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करवाने गया था।
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद कैथल रोड स्थित बैंक के बाहर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जानकारी जुटाते।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल जिले के गुहला-चीका में एचडीएफएसी बैंक के बाहर मारुति एजेंसी के एक कर्मचारी को बदमाश नशीला पदार्थ सुंघाकर एक लाख रुपये लूट फरार हो गए। कर्मचारी को बेहोशी की हालत में कैथल के एक अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार गुहला निवासी रोशन सैनी मारुति एजेंसी में काम करता है। वह सोमवार को एक लाख रुपये लेकर कैथल रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करवाने गया था। वहां उसे एक युवक ने बैंक से बाहर बुलाया। बाहर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अज्ञात युवक उसके पास से एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसके फोन पर कॉल आई। कॉल पास के एक ट्रैक्टर मैकेनिक ने रिसीव और बताया कि यह युवक बैंक के बाहर बेहोश पड़ा है। बताया जा रहा है कि यह कॉल मारुति एजेंसी से थी। इसके बाद एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचें। वहां युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसकी बाइक बैंक के पास मिली, जिसकी चाबी युवक की जेब से मिली।
विज्ञापन
उसके पास से मोबाइल भी मिल गया। इसके बाद रोशन को अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे कैथल रेफर कर दिया। मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक मनवीर सिंह ने बताया कि पुलिस लूट के साथ कई अन्य पहलुओं पर भी छानबीन कर रही है। रोशन के पूरी तरह से होश में आने के बाद घटना की और ज्यादा जानकारी मिलेगी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।