फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Young man was murdered by stabbing him 57 times

Kaithal: सूए से 57 वार कर की थी युवक की हत्या, तीन दिन बाद चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 10:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 May 2024 10:00 PM IST
सार

मंगलवार देर शाम परिजनों ने जाम लगाया था। इसके बाद रात के समय डीएसपी के आश्वासन पर खोला था। अंशुल के दोस्तों पर उसकी हत्या का आरोप है। दोस्तों ने झगड़ा होने के बाद हत्या की थी। प्रारंभिक जांच में ये सामने आया था। 

विज्ञापन
Kaithal: Young man was murdered by stabbing him 57 times
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल में बाबा खाटू श्याम जागरण में गए परिवार के इकलौते बेटे 18 वर्षीय अंशुल का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार इस मामले में आरोपियों ने बर्फ के सूए से मृतक युवक के पेट व छाती पर 57 वार कर उसकी बेरहमी से हत्या की थी। इतना ही नहीं उसके सिर पर ईंटों से कई वार किए थे। बाद में शव को फेंक कर वे निकल गए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि युवक की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उसके परिजनों ने मंगलवार देर शाम करनाल रोड स्थित नया बस स्टैंड पर जाम लगा दिया था। इस जाम को खोलने के लिए रात आठ बजे तक भी परिजन राजी नहीं हुए थे। उनकी मांग थी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती, वे यहां पर जाम लगाकर बैठे ही रहेंगे। परिजनाें ने मृतक युवक के दोस्तों पर ही उसकी हत्या करने का शक जताया था और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन


इस दौरान यहां पहुंचे डीएसपी गुरविंद्र सिंह व उमेद सिंह ने सुबह तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद परिजनों ने जाम खत्म किया था। बुधवार को मामले में कार्रवाई करते थाना शहर एसएचओ इंस्पेक्टर बीर सिंह की टीम ने एसबीआई रोड कैथल निवासी आरोपी दीक्षित, कानूनगो मोहल्ला कैथल निवासी सचिन, प्रताप गेट कैथल निवासी सागर व वर्मा काॅलोनी फ्रांसवाला रोड कैथल निवासी नितिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मामले की डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने युवक अंशुल के सिर पर ईंटों से हमला व सुए मारकर हत्या की थी। मृतक युवक अंशुल के शव को ढांड रोड से अंबाला रोड के बीच बनी ड्रेन में गिरा दिया था। वहां पर एक राहगीर ने युवक के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे थाना शहर और थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पहले इस मामले में मृतक के पिता राममेहर की शिकायत पर सिटी थाना में अपहरण का केस दर्ज किया था।

मृतक के पिता राममेहर के बयान अनुसार रविवार रात करीब सवा नौ बजे वह अपने इकलौते बेटे अंशुल के साथ बड़ी देवी माता मंदिर में खाटू श्याम के जागरण में आया था। उसने रात 11 बजकर 27 मिनट पर उसके बेटे को फोन किया तो उसने बताया था कि वह अपने दोस्त दीक्षित के साथ है और पांच मिनट में आता है। कुछ देर बाद जब उसने दोबारा फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उसने करीब 10 बार फोन किया और बाद में नंबर बंद हो गया।


रात करीब 12 बजे के बाद उसके पास दीक्षित के पिता का फोन आया कि दीक्षित को चोट लगी है। वह उनके पास गया तो दीक्षित ने बताया कि दो गाडिय़ों में चार से पांच युवक आए थे और वे अंशुल को उठा कर ले गए हैं। उसके साथ भी मारपीट की गई है। इसके बाद उसने सिटी थाना में अपहरण का केस दर्ज करवा दिया था। बाद में सुबह के समय युवक का शव अंबाला से ढांड रोड पर बनी ड्रेन किनारे मिला था। अब पुलिस ने चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed