फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Speeding Fortuner car driver hits bike rider, drags bike for 500 meters

Kaithal: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक को 500 मीटर तक घसीटा

Sat, 19 Oct 2024 10:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 10:45 PM IST
सार

सीसीटीवी में सामने आया कि तेज गति से जा रहा एक फॉर्च्यूनर कार चालक बाइक को कार के अगले बंपर में फंसाकर घसीट रहा है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kaithal: Speeding Fortuner car driver hits bike rider, drags bike for 500 meters
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल के पूंडरी के हाबड़ी मोड़ पर शुक्रवार देर शाम के समय एक फॉर्च्यूनर कार चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। यही नहीं चालक करीब 500 मीटर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया। आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। इस घटना की जानकारी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मिली है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों ने बताया कि तेज गति से आ रही एक फॉर्च्यूनर कार चालक ने हाबड़ी मोड़ पर पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी। जिससे स्कूटी चालक गिर गया। इसके बाद दुकानदारों ने रोका तो दोनों कार सवार झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन


झगड़ा बढ़ता देख उनमें से कार चालक राहुल कार में बैठा और एक दम से गति बढ़ा दी, जिससे सामने खड़ी बाइक में टक्कर मारी। सामने अपनी बाइक पर जा रहे हाबड़ी निवासी श्याम लाल को टक्कर मारते हुए बाइक को घसीटते हुए ले गया। गनीमत यह रही कि बाइक चालक श्याम लाल वहीं गिर गया। उन्हें हल्की चोटें आई हैं, लेकिन बाइक को कार 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। ये पूरी घटना सीसिटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed