फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Shopkeeper was thrashed and fed poisonous substance, died during treatment, case registered

Kaithal: मारपीट कर दुकानदार को पिलाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, पांच पर केस दर्ज

Mon, 21 Aug 2023 07:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 07:59 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपियों ने चोटें मारकर व जबरदस्ती कोई जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या की है।

विज्ञापन
Kaithal: Shopkeeper was thrashed and fed poisonous substance, died during treatment, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल के गांव हाबड़ी में पांच आरोपियों पर एक दुकानदार से मारपीट करने और उसे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगा है। चोटों और जहरीले पदार्थ के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव हाबड़ी निवासी साहिल ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसका पिता सुखविंद्र पूंडरी में ट्रक यूनियन के सामने मीट की दुकान चलाता था। 17 अगस्त को उसका छोटा भाई राजन उसकी बहन को दवाई दिलवाने के लिए गांव के बस अड्डे पर मेडिकल स्टोर पर जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में रामदास, सुमित, रिंकू, अंकित व अभिषेक ने उनको रोका और कहा कि उनके मकान के आगे से बुलेट मोटरसाइकिल लेकर क्यों निकलता है और उसे अपशब्द कहने लगे। फिर 18 अगस्त को सुबह उसी मोटरसाइकिल पर उसका पिता शिकायतकर्ता की माता अंजू को एक निजी स्कूल में कार्य पर छोड़ने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपरोक्त सभी आरोपियों ने मोटरसाइकिल को रोका और कहा कि तुम्हारे लडक़े को हमने कहा था कि दोबारा मोटरसाइकिल लेकर इस गली से मत आना तुम फिर से मोटरसाइकिल लेकर आ गए। इतना कहते ही पांचों लडक़ों ने लाठी व डंडे से उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी।

अन्य लोगों को आता देख सभी आरोपी मौके से भाग गए। उसके बाद उसके माता-पिता वापस घर आ गए। इसे लेकर उन्होंने पूंडरी थाना में शिकायत दे दी। 19 अगस्त को सभी आरोपी उसके पिता की पूंडरी ट्रक यूनियन के सामने स्थित दुकान पर आए और उसे धमकी देकर चले गए।

इसी दिन शाम के समय करीब 10.00 बजे जब उसका पिता दुकान बंद करके अपनी कार में गांव वापस आ रहा था तो गांव के श्मशान घाट के सामने पांचों लडक़े खड़े थे। उसके पिता ने घर पर फोन किया। जब वे मौके पर गए तो देखा कि उसका पिता सडक़ पर पड़ा था।


आरोपियों ने उसके पिता को लाठी डंडे से चोटें मारी व जबरदस्ती कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया। वे दोनों भाई उसके पिता को इलाज के लिए कैथल के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसके पिता की मृत्यु हो गई। आरोपियों ने उसके पिता को चोटें मारकर व जबरदस्ती कोई जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या की है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed