{"_id":"592480ce4f1c1bd74a535d79","slug":"kaithal-shadi-ka-jhhasa-dekar-rep","type":"story","status":"publish","title_hn":" विधवा महिला से छह वर्ष तक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा महिला से छह वर्ष तक दुष्कर्म
kaithal beauro
Updated Wed, 24 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर विधवा महिला से छह वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद उसे जो बीमा राशि मिली थी। उसे भी आरोपी ने धोखे से हड़प ली। अब आरोपी ने विधवा से शादी करने से भी मना कर दिया और किसी को इस बारे में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला कि शिकायत पर दुष्कर्म सहित धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर निर्मला देवी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव निवासी देवर व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित विधवा महिला ने बताया कि उसके पति की मौत 2010 में हो गई थी। करीब एक वर्ष बाद उसे घर में अकेली पाकर उसका देवर घर में घुस आया और जोर-जबरदस्ती करते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना के बारे में उसने अपनी सास व परिवार के अन्य लोगों को बताया। अगले दिन आरोपी ने सबके सामने उससे हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि वह उससे शादी कर लेगा और उसके बच्चों को भी संभालेगा। पीड़िता का कहना है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए व समाज की शर्म के बारे उसने आरोपी को माफ कर दिया। 2-3 माह बाद आरोपी फिर उसके घर आने लगा और उससे लगातार संबंध बनाता रहा। उसके पति की मौत के बाद उसको बीमे के 2 लाख रुपये भी धोखे से हस्ताक्षर करवाकर निकलवा लिए। जिसको उसने पंजाब के गांव में प्लॉट लिया है। इसके अलावा आरोपी ने ओर भी पैसे धोखे से निकलवाएं है।
महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे अपने मायके नहीं जाने दिया और उसे बंधक बनाकर रखा। आरोपी कहता था कि अगर वे अपने घर गई तो वह उससे कभी शादी नहीं करेगा। तब से लेकर अब तक आरोपी लगातार उससे शादी करने की बात कहकर उसका शोषण करता रहा। जब वह शादी करने की बात करती तो आरोपी टाल-मटोल करता। अब उसे विश्वास हो चला था कि आरोपी उससे शादी न करके कहीं ओर शादी करना चाहता है तो उसने आरोपी पर दबाव बनाया कि उससे शादी करे, लेकिन आरोपी ने उससे शादी करने से साफ इंकार कर दिया और किसी प्रकार की शिकायत करने पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी का सहयोग महिला बोहती कर रही है।