{"_id":"6698de2bef035119dc0bfa50","slug":"kaithal-married-woman-died-under-suspicious-circumstances-maternal-side-accused-of-murder-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 18 Jul 2024 02:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:49 PM IST
सार
पुलिस ने इस मामले में अभी जिला नागरिक अस्पताल में मृतका के शव को पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल के कलायत में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले में मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के मायका परिवार के सदस्यों का आरोप है कि उनकी बेटी के हार्ट अटैक होने से मौत होने की जानकारी दी गई। जबकि उसकी गर्दन और शरीर पर चोट के निशान है।
विज्ञापन
यही नहीं, उन्हें सूचना दिए बिना ही उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी थी, लेकिन मौके पर पहुंचने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो पाया और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
मृतका के भाई नरवाना निवासी सोनू ने बताया कि उसकी 34 वर्षीय बहन शिवानी का विवाह दो साल पहले ही कलायत के वार्ड नंबर नौ में हुआ था। आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन बिल्कुल ठीक-ठाक थी। जबकि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बीमारी का बहाना लगाया।
विज्ञापन
विवाह के एक महीने के बाद से उसकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसके बाद कई बार पंचायतें हुई और समझौता किया गया। अभी एक सप्ताह पहले भी वह अपने घर से वापस आई थी।
बुधवार शाम के समय जानकारी मिली कि उसकी बहन को अस्पताल में बीमारी के चलते ले जाया गया था। ससुराल वालों ने बताया कि उसे हार्ट अटैक आ गया है। मांग करते हुए कहा कि पुलिस उसकी बहन के अंतिम संस्कार से पहले ही उसके पति, सास, ससुर और नंनद की गिरफ्तारी करे।