फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Gang involved in robbery and theft by taking security personnel hostage in factories busted

Kaithal: फैक्टरियों में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लूट, डकैती व चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Sat, 27 Jan 2024 05:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 05:52 PM IST
सार

पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धरे गए आरोपी जींद के निवासी हैं। रेकी के बाद वारदात करते थे। पुलिस टीम ने कब्जे से दो गाड़ी और वारदात में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Kaithal: Gang involved in robbery and theft by taking security personnel hostage in factories busted
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल में फैक्टरियों में सुरक्षाकर्मियों और चौकीदारों को बंधक बनाकर डकैती, चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान जिला जींद के गांव कसूण निवासी सुरेंद्र, गौरव, दिलबाग, विकास उर्फ पिंडा और जींद के गांव सिंगपुरा निवासी हैप्पी, गांव गुरुसर निवासी रोहित, गांव सरडा निवासी सागर व श्याम नगर मोहल्ला जींद निवासी प्रीतम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से दो गाड़ी व वारदात में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले फैक्टरियों में जाकर रेकी करते थे और फिर जानकारी हासिल करके वहां लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


एसपी उपासना ने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चीका निवासी अमित कुमार की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया कि माजरी गांव में शिव कैलाश ग्रीन एनर्जी के नाम से उन्होंने फैक्ट्री लगा रखी है। 19 जनवरी की रात उन्हें फैक्ट्री में चोरी की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो कर्मचारी काफी घबराए हुए थे। कैलरम निवासी कर्मचारी नवीन कुमार ने बताया कि वे फैक्ट्री में सोए हुए थे तो रात करीब दो बजे चार लड़के कमरे के अंदर आए। आरोपियों ने अपना-अपना मुंह ढका हुआ था और हाथ में लाठी, ईंटे ली हुई थी। उन लोगों ने भय दिखाकर उसके हाथ पैर बांध दिए। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

साथ ही उससे पूछा कि फैक्ट्री में कौन-कौन हैं व कितना कैश है। नवीन ने बताया कि कैश तो मालिक अपने साथ ले जाता है और अन्य वर्कर दूसरे कमरे में सो रहे हैं। उसके बाद उन लोगों ने दूसरे कमरे में सो रहे रोशन कुमार और भोला को भी बांध दिया। उक्त सभी आरोपी फैक्ट्री के ट्रांसफार्मर का सामान व कैमरे की डीवीआर चोरी करके ले गए।


शिकायत के बाद इस संबंध में थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि उक्त गिरोह को काबू करने के लिए जांच सीआईए-1 को सौंपी गई थी। सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की अगुवाई में एएसआई मुकेश कुमार की टीम ने शुक्रवार की रात चंदाना रोड से आठ आरोपियों को काबू किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जल्द दौलत कमाने के लिए वे चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और लूट का माल बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed