फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, dindahade hataya

पुरानी रंजिश में दिन दिहाड़े युवक की हत्या

Fri, 03 Feb 2017 11:37 PM IST
kaithal beuro
kaithal beuro Updated Fri, 03 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
kaithal, dindahade hataya
- फोटो : amar ujala
पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर दिन दिहाड़े हत्या कर दी। मृतक का नाम सिकंदर था तथा वह चीका की बाबा बस्ती का निवासी था। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चीका निवासी कश्मीर सिंह ने बताया वह अपने भतीजे सिकंदर व सतीश के साथ कैथल जा रहे थे। गांव थेह मुकेरिया गुरुद्वारे के निकट पहुंचे तो इनोवा कार में सवार होकर आए चीका स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने उन्हें रोक कर उन पर हमला कर दिया। हमलावर लाठियों, गंडासिंयों व तलवारों से लैस थे।
विज्ञापन


उन्होंने सिकंदर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वे राहगीरों की मदद से सिकंदर को लेकर गुहला के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे कैथल रेफर कर दिया गया। कैथल अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां से उसे अंबाला रोड बाईपास एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चीका एसएचओ मनीष कुमार ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी जानकारी मिलने के बाद केस दर्ज कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी चीका स्टूडेंट ऑर्गेनाईजेशन के सदस्यों द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई है। मृतक दिहाड़ी मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक दाखिल करवाने के लिए भटकते रहे परिजन
मृतक के परिजनों का आरोप है कि चीका से कैथल रेफर करने के बाद डॉक्टरों ने उनको कैथल के सामान्य अस्पताल में दाखिल नहीं किया। करीब डेढ़ घंटे के बाद दाखिला किया। जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो उसको रेफर कर दिया गया।


पुरानी रंजिश के चलते किया गया है हमला
कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के साथ उनका झगड़े का पुराना मामला चल रहा है। इस मामले को लेकर पहले भी उन्हें धमकियां मिलीं थीं। इसी रंजिश के कारण उन पर हमला किया गया है और सिकंदर की हत्या कर दी गई। सिकंदर विवाहित था। वह एक बेटा व पत्नी छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed