फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, crime, police, pistal, bullet, found

हमला करने के आरोपियों से तीन पिस्तौल और सात कारतूस बरामद

Thu, 01 Jun 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Thu, 01 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
kaithal, crime, police, pistal, bullet, found
पुलिस गिरफ्त में लाला गैंग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ढांड में बीटेक विद्यार्थियों पर फायरिंग के आरोपियों से पुलिस ने तीन पिस्तौल व सात कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि सीआईए-2 इंस्पेक्टर मनीश कुमार की अगुवाई में एएसआई हवा सिंह की टीम ने 4 आरोपी विक्रमजीत उर्फ विक्की निवासी गुमटी, पवन निवासी लक्ष्मीनगर जैंडली, हनी वर्मा निवासी इंद्रा कॉलोनी जैंडली व विक्की उर्फ लाला निवासी सेक्टर 9 अंबाला को जिला जींद से 26 मई को गिरफ्तार कर अदालत से 1 जून तक 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन


घटना के अनुसार गत 16 मई को कलायत निवासी अमित व गौरव अपनी गाड़ी में अंबाला से वाया कुरुक्षेत्र होते हुए कलायत आ रहे थे। दोपहर बाद करीब सवा 3 बजे वे बस अड्डा ढांड से थोड़ा पीछे एक सफेद रंग की कार से उतरे 4 अज्ञात युवक पिस्तौल, लोहे के कडे व बिंडे लिए हुए थे। पिस्तौल लिए युवक द्वारा दोनों युवकों को मारने के इरादे से कई फायर किए गए। जिनमें से एक गोली अमित के बांए कंधे में लगी।
विज्ञापन


शोर मचाने पर जब वहां भीड़ एकत्रित हो गई तो आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। वारदात के समय गिरोह के 3 सदस्य अवैध पिस्तौल लिए हुए थे। एसपी ने बताया कि सीआईए-2 पुलिस ने रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग आई 20 गाड़ी व तीन आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे तीन पिस्तौल व 7 कारतूस बरामद कर लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed