{"_id":"64da6778a44cfc3c5a0e8545","slug":"kaithal-a-young-man-was-killed-by-hitting-his-head-with-a-stick-in-pundri-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: पूंडरी में सिर पर डंडे मार युवक की हत्या, पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: पूंडरी में सिर पर डंडे मार युवक की हत्या, पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Mon, 14 Aug 2023 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी/कैथल (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:12 PM IST
सार
पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हत्या की वजह मुकदमेबाजी की रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों के खिलाफ अदालत में मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रवीन का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल के पूंडरी क्षेत्र में पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की रविवार की रात सिर पर डंडे मारकर हत्या कर कर दी गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या की वजह मुकदमेबाजी की रंजिश बताई जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में कुंजीगर मोहल्ला पूंडरी निवासी पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसका बेटा प्रवीन भी मजदूरी करता था। प्रवीन के दो बेटियां हैं और एक ढाई महीने का बेटा है। दो साल से उनके ऊपर हमले हो रहे हैं। हमलावरों के खिलाफ अदालत में मुकदमे चल रहे हैं। डर के मारे वह पूंडरी में अपना घर छोड़कर परिवार के साथ ढांड में किराये के मकान में रह रहा है।
उसका बेटा प्रवीन 17 जुलाई को मजदूरी करके पूंडरी से ढांड जा रहा था। उस दौरान गुरुकुल के पास उसके बेटे पर हमला किया गया, जिसमें उसे काफी चोटें आई। इस बाद रविवार को प्रवीन अपनी पत्नी को उसके मायके गांव चोचड़ा छोडऩे के लिए गया था। रात के समय वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहा था।
विज्ञापन
पूंडरी गुरुकुल के सामने आरोपी संजय पाल, कृष्ण, विनोद व अनिल, सोमेशी, रवि व काशु, पालेराम और तीन अन्य अज्ञात वाहन से वहां पर पहुंच गए। आरोपियों ने उसके प्रवीन को रोककर उसके सिर पर डंडे से वार किए। इन चोटों के कारण प्रवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों से उसके परिवार को भी जान का खतरा है।
घटना के संबंध में जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मुकदमेबाजी की रंजिश पता चली है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।