फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: 20 years imprisonment for raping a minor

Kaithal: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 20 हजार रुपये जुर्माना

Wed, 12 Jul 2023 06:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 06:23 PM IST
सार

हरियाणा के कैथल में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई गई है। साथ में दोषी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न देने पर चार माह सजा अधिक काटनी होगी।

विज्ञापन
Kaithal: 20 years imprisonment for raping a minor
court demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के कैथल में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय पॉक्सो व क्राइम अगेंस्ट वूमेन जिला कैथल डॉ. गगनदीप कौर सिंह की अदालत ने 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर दोषी चार महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

विज्ञापन


अदालत ने यह भी आदेश दिए हैं कि पीड़ित को चार लाख रुपये मुआवजा दिलवाया जाए। इस बारे में पीड़ित के पिता ने थाना पूंडरी में 29 अगस्त 2021 को आईपीसी की धारा 363, 366-ए, 376 (2) एन व पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से केस की पैरवी कर रहे डीडीए जेबी गोयल ने एफआईआर के हवाले से बताया कि शिकायतकर्ता की पुत्री 28 अगस्त 2021 की रात को खाना खाकर सो गई थी, परिवार के अन्य सदस्य भी सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को ही उसकी पुत्री घर में रखे हुए अपने सभी कागजात, कपड़े और 2000 रुपये निकाल कर घर से कहीं चली गई। शिकायतकर्ता सुबह अपनी पुत्री को उठाने के लिए पहुंचा तो देखा कि वह बिस्तर से लापता थी। उन्होंने आसपास तलाश व पूछताछ की तो पता चला कि कल से आरोपी कुलदीप उर्फ कुली भी घर पर नहीं था।

आरोपी के घर वालों से पूछताछ की तो वो बोले कि कुली का पता नहीं है। आरोप था कि कुली उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। इस शिकायत पर पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया।


उधर, पीड़ित का मेडिकल करवाया व काउंसलिंग करवाई। पुलिस ने चालान तैयार करके कोर्ट में पेश किया। मामले में कुल 20 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सबूतों व गवाहों की रोशनी में एडीजे डॉ. गगनदीप कौर ने अपने 43 पन्नों के फैसले में कुलदीप को दोषी पाया व 20 साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी जमानत न मिलने के कारण पहले से ही जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed