फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Girl caught appearing for B.Ed exam in place of someone else

Haryana: दूसरे के स्थान पर बीएड की परीक्षा देते धरी गई छात्रा, केस दर्ज कर पुलिस कर रही पूछताछ

Sat, 08 Jun 2024 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 10:04 PM IST
सार

पूंडरी स्थित केएमवी कॉलेज में एसेसमेंट फार लर्निंग की परीक्षा थी। यहां दूसरे के स्थान पर बीएड की परीक्षा देते युवती धरी गई है। केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Haryana: Girl caught appearing for B.Ed exam in place of someone else
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाली छात्रा से पूछताछ करते अधीक्षक विनेश वालिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल के पूंडरी क्षेत्र में बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में पुलिस ने एक छात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में केंद्र अधीक्षक की ओर से शिकायत दी गई थी। पुलिस आरोपी छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पूंडरी स्थित केएमवी काॅलेज में शनिवार को बीएड का एसेसमेंट फार लर्निंग की परीक्षा थी। इसमें 180 बच्चों का सेंटर था। 180 में से 178 बच्चे परीक्षा में उपस्थित थे। ठीक साढ़े नौ बजे पेपर शुरू हो गया और सभी विद्यार्थी परीक्षा देने लगे।
विज्ञापन


करीब 10 बजे परीक्षा केंद्र अधीक्षक विनेश वालिया ने जब रोल नंबर और विद्यार्थियों की जांच करना शुरू किया तो छात्रा की फोटो परीक्षार्थी की फोटो से नहीं मिल पाई। केंद्र अधीक्षक को जब शक हुआ तो उन्होंने महिला प्राध्यापिका की मदद से छात्रा से पूछताछ की। इसके बाद भी वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब छात्रा के दस्तावेज जांचे गए तो पता चला कि छात्रा अपनी बुआ की लड़की की जगह पेपर देने आई थी। तब तक विश्वविद्यालय की ओर से उड़नदस्ते की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसमें डाॅ. रेनू गुप्ता और डाॅ. राजेंद्र अरोड़ा शामिल थे। टीम ने भी छात्रा के कागजों की जांच की और पाया गया कि वो दूसरी छात्रा की जगह परीक्षा दे रही थी।


टीम ने एक अन्य छात्रा को भी पकड़ा वो एक पर्ची लिए हुए थी। जिस पर टीम ने उसका पेपर छीन कर पर्ची उसके साथ अटैच कर दी। केंद्र अधीक्षक विनेश वालिया ने बताया कि जो छात्रा दूसरी छात्रा के स्थान पर पेपर दे रही थी। उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed