{"_id":"6419c6cb002e1a0e0b0c40c8","slug":"groom-absconded-on-the-day-of-marriage-due-to-case-of-rape-registered-on-him-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: दुष्कर्म का केस दर्ज होने पर शादी के दिन दूल्हा फरार, धरी रह गई तैयारी, पड़ोसी विवाहिता ने लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: दुष्कर्म का केस दर्ज होने पर शादी के दिन दूल्हा फरार, धरी रह गई तैयारी, पड़ोसी विवाहिता ने लगाया आरोप
Tue, 21 Mar 2023 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 21 Mar 2023 08:31 PM IST
सार
पड़ोसी विवाहिता ने शादी का झांसा देकर छह साल से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। भनक लगते ही आरोपी शादी की तैयारियां छोड़ गायब हो गया, पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल के तितरम थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद शादी के दिन दूल्हा फरार हो गया। एक दिन पहले पड़ोसी महिला ने उस पर झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद दूसरी महिला से शादी की तैयारी में जुटा आरोपी दूल्हा घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी दूल्हे की तलाश कर रही है, जबकि दूसरी ओर मंगलवार को होने वाली शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन
विवाहिता ने 20 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पड़ोसी आरोपी देवर शादी का झांसा देकर छह साल से उसके साथ संबंध बना रहा था। इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि 12 मार्च को आरोपी उससे शादी करने के लिए घर से कलायत स्थित एक मकान में भी लेकर गया।
विज्ञापन
वहां पर उसके साथ 15 मार्च तक रहा और फिर वापस गांव में छोड़कर चला गया। इसके बाद उसे जानकारी मिली कि आरोपी दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी में है। इसके बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज करने के बाद पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवा दिया है। मेडिकल के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। दूसरी ओर पुलिस में केस दर्ज होने की भनक लगते ही मंगलवार को शादी के तैयारी में जुटा आरोपी दूल्हा घर छोड़कर फरार हो गया। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता महिला का पति और बच्चे हैं। इसके बावजूद पड़ोसी युवक से उसके नाजायज संबंध थे।
महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि सोमवार को उनके पास एक महिला की शिकायत आई थी, जिसमें बताया गया था कि उसका रिश्ते में लगने वाले देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। केस दर्ज करने के बाद पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाया गया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जिसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरोपी की शादी होनी थी, लेकिन वह फरार है।