फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   forgery, 45 lacs, kaithal, haryana

जमीन का सौदा कर हड़पे 45 लाख

Sat, 19 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Sat, 19 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
कैथल। धोखे से जमीन का सौदा करके रजिस्ट्ररी न करवाने के मामले में 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामला प्रकाश में आया है। गांव हरिगढ़ किंगन निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उसे कुछ जमीन खरीदनी थी। उसकी मुलाकात भूना निवासी हाकम से हुई। हाकम ने कहा था कि उसके नाम पर गांव में जमीन है जिसे वह बेचना चाहता है। जमीन खरीदने के लिए 16 लाख रुपये प्रति एकड़ में समझौता हुआ।
विज्ञापन


सौदा होने के बाद अशोक ने हाकम को 20 लाख रुपये बयाने के दिए। उस समय तय हुआ कि 30 नवंबर को रजिस्ट्री करवाई जाएगी। इसके बाद 22 मई को 25 लाख रुपये दिए गए और तीन लाख रुपये सब रजिस्ट्रार गुहला के सामने देने तय हुए। स्टांप पेपर निकलवाने के लिए एक लाख 44 हजार रुपये आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में डलवा दिए। इस दौरान जब रजिस्ट्री की बात चली तो आरोपी टाल मटोल करता रहा। जिस कारण उसको संदेह हुआ तो उसने हलका पटवारी भूना से खरीदी जाने वाली जमीन का रिकॉर्ड निकलवाया। रिकॉर्ड देखने पर पता चला कि आरोपी ने जिस जमीन को बेचने का सौदा किया था उसे वह सौदा होने से डेढ़ महीना पहले ही अपने नाबालिग बेटे के नाम करवा चुका है।
विज्ञापन


जिसे बेचने का अब उसे कोई अधिकार नहीं है।
इसलिए आरोपी ने धोखाधड़ी करते हुए 45 लाख रुपये हड़प लिए। जिसमें उसकी पत्नी भी शामिल है। गुहला थाने से एएसआई तेहल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी हाकम व उसकी पत्नी मनजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed