फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Firing on beauty parlor operator in Pundri Kaithal

गाल को छूकर निकली गोली: कैथल के पूंडरी में ब्यूटी पार्लर संचालिका पर किसने की फायरिंग? बाल-बाल बची जान

Fri, 21 Mar 2025 05:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Mar 2025 05:08 PM IST
सार

कैथल के पूंडरी के ब्रह्मानंद कॉलोनी में स्थित मन्नत ब्यूटी पार्लर की संचालिका उर्मिला पर फायरिंग हुई है। गोली उर्मिला के गाल की बाएं तरफ कंधे को छूकर निकल गई।

विज्ञापन
Firing on beauty parlor operator in Pundri Kaithal
Firing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल के कस्बा पूंडरी में शुक्रवार को एक ब्यूटी पार्लर में फायरिंग की घटना हुई है। ब्यूटी पार्लर की संचालिका पर फायरिंग हुई है। गोली चलने से वहां हड़कंप मच गया। यह घटना दोपहर ढाई बजे की है। मामले की शुरुआती जांच में सामने आया कि गोली संचालिका के करीबी रिश्तेदार ने चलाई है। जानकारी अनुसार पूंडरी के ब्रह्मानंद कॉलोनी में स्थित मन्नत ब्यूटी पार्लर की संचालिका उर्मिला पर आरोपी बीरबल ने अवैध हथियार से फायरिंग की। गोली उर्मिला के गाल की बाएं तरफ कंधे को छूकर निकल गई।

विज्ञापन


दरअसल, आरोपी बीरबल संचालिका उर्मिला के पति के चाचा का बेटा है। वह पहले मन्नत ब्यूटी पार्लर में काम सीख चुका है। पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के कारण उसने यह वारदात की। पुलिस अनुसार बीरबल नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है। पूंडरी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती और लड़ाई-झगड़े के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed