फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cyber Crime: Fraud from retired Superintendent Engineer of Electricity Corporation, online shopping by taking

Cyber Crime: बिजली निगम के रिटायर्ड अधीक्षक अभियंता से धोखाधड़ी, क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर की ऑनलाइन शॉपिंग

Sat, 27 May 2023 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 May 2023 11:59 AM IST
सार

कैथल में बिजली निगम के रिटायर्ड अधीक्षक अभियंता के बैंक क्रेडिट कार्ड की डिटेल जानकर अज्ञात आरोपियों ने फ्लिपकार्ट पर एक लाख 35 हजार 68 रुपये की शॉपिंग की गई है। अमेजॉन व फ्लिपकार्ट पर शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन उनकी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिला।

विज्ञापन
Cyber Crime: Fraud from retired Superintendent Engineer of Electricity Corporation, online shopping by taking
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कैथल में बिजली निगम के रिटायर्ड अधीक्षक अभियंता के बैंक क्रेडिट कार्ड की डिटेल जानकर अज्ञात आरोपियों ने चार लाख आठ हजार 416 रुपये की खरीदारी कर ली। आरोपियों ने अमेजॉन व फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग कर अधिकारी के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव चंदलाना निवासी सुखजिंद्र सिंह धंजू ने साइबर थाना में शिकायत दी कि वह बिजली निगम से बतौर अधीक्षक अभियंता रिटायर्ड है।

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में केस दर्ज 
उसका एचडीएफसी बैंक शाखा ढांड में खाता है। उसने बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया है, जिसकी लिमिट 15 लाख रुपये है। 27 अप्रैल को सुबह उसके मोबाइल व ईमेल पर अमेजॉन व फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करने के संदेश आए। जब उसने पूरी जानकारी ली तो पता चला कि रात करीब 10.30 बजे के बाद से उसके फोन पर अमेजॉन इंडिया से दो बार में एक लाख 35 हजार 174 रुपये व एक लाख 38 हजार 174 रुपये की शॉपिंग हुई है।
विज्ञापन


एक लाख 35 हजार 68 रुपये की शॉपिंग की
इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर एक लाख 35 हजार 68 रुपये की शॉपिंग की गई है। यह शॉपिंग उसने व उसके घर के किसी भी सदस्य ने नहीं की। उसने अमेजॉन व फ्लिपकार्ट पर शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन उनकी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिला। उसके बाद उसने 1930 नंबर पर कॉल करके अपनी ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज करवाई। अज्ञात आरोपियों ने उसके क्रेडिट कार्ड की डिटेल चोरी करके अमेजॉन व फ्लिपकार्ट पर अवैध शॉपिंग करके उसके साथ चार लाख आठ हजार 416 रुपये की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed