{"_id":"56f041d64f1c1bd419f14d39","slug":"crime-kaithal-police-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी से 50 हजार रुपये की चौथ मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी से 50 हजार रुपये की चौथ मांगी
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवन में कपड़ा व्यापारी से फोन पर 50 हजार रुपये की चौथ मांगने का मामला प्रकाश में आया है। सीवन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीवन निवासी प्रदीप सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कस्बे में ही कपड़े की दुकान है। पांच मार्च को उसके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उससे 50 हजार रुपये की चौथ मांगी। साथ ही धमकी दी गई की पैसे न देने पर दुकानदार को गोली से मार दी जाएगी। फिर उसने बताया फिर से उसके पास फोन आया ओर कहा कि पांच मार्च को एक गाड़ी में आग लगी थी। वह आग उसकी गाड़ी में लगानी थी। गलती में रिश्तेदार की गाड़ी में लग गई। इसलिए उसे 50 हजार रुपये की राशि दे दो। अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ेगा। उसके पास दो अलग-अलग नंबरों से फोन करके यह राशि देने की धमकी दी गई। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया।
सीवन एसएचओ सब इंस्पेक्टर रामभज ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिन नंबरों से दुकानदार के पास फोन कर राशि मांगी गई उन्हें ट्रैस किया जा रहा है। पांच मार्च को गाड़ी में आग लगी थी। जिसमें उसका कुछ हिस्सा जल गया था। मामले की जांच वे स्वयं कर रहे है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।