{"_id":"5797a6b94f1c1b697d21ee1f","slug":"constable-suspended-misbehave-complaint-sp-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्व्यवहार के आरोपी कांस्टेबल पर गिरी गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्व्यवहार के आरोपी कांस्टेबल पर गिरी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
एसपी सुमेर सिंह
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पिछले सप्ताह सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान एक युवक से दुर्व्यवहार करने के आरोपी कांस्टेबल को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही यातायात पुलिस प्रभारी को ऐसे व्यवहार के लिए फटकार भी लगाई। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के साथ काउंसलिंग कर जनसहयोग की जानकारी दी जाएगी।
विदित रहे कि पिछले सप्ताह पिहोवा चौक पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान एक युवक का पुलिस कर्मियों ने चालान कर दिया था। चालान के दौरान युवक ने पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। युवक का कहना था कि उसके पास हेलमेट नहीं था। जिस कारण उसका चालान काट दिया गया, उससे उसे कोई परेशानी नहीं है।
लेकिन पुलिस कर्मचारी ने जबरन उसकी बाइक से चाबी निकाल ली। चाबी निकाल कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इस बारे में पुलिस अधीक्षक को मौखिक शिकायत दी गई। जिस पर एसपी ने संबंधित पुलिस कर्मचारी को यातायात पुलिस से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही सार्वजनिक तौर पर ऐसे व्यवहार के लिए यातायात पुलिस प्रभारी को बुलाकर जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि जिस पुलिस कर्मचारी पर दुर्व्यवहार का आरोप है, उसकी पहचान कर ली गई है। उसे यातायात पुलिस से हटाकर लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा यातायात पुलिस प्रभारी को भी निर्देश दिए गए हैं कि जनता के साथ सलीके से पेश आएं। किसी के साथ कोई कर्मचारी दुर्व्यवहार ना करे।
कर्मचारियों की होगी काउंसलिंग
एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी करते हैं। कई बार कोई परेशानी हो जाती है। लेकिन इसके बावजूद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पुलिस कर्मचारी किसी भी व्यक्ति से दुर्व्यवहार नहीं करेगा। जो भी शिकायत लेकर आता है, उसके साथ सही ढंग से व्यवहार करें। साथ ही संजीदगी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।
सीआईए भी करेगी बाइक चोरी के मामलों में कार्रवाई
एसपी ने कहा कि शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ने की जो जानकारी मिल रही है, उससे निपटने के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी। मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को सुलझाने में सीआईए टीम द्वारा भी काम किया जाएगा। ताकि ये वारदातें जल्दी सुलझ सकें।
नियमों की पालना करें दोपहिया वाहन चालक
एसपी ने कहा कि सभी दोपहिया वाहन नियमों की पालन करें। क्योंकि यदि एक भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है तो उसका नुकसान दूसरे को भी उठाना पड़ता है। सड़क सुरक्षा सप्ताह भी इसी उद्देश्य से मनाया जा रहा है। ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जा सके।