{"_id":"667d5fb4b7420781b10ad4f8","slug":"case-registered-against-wife-for-murder-of-husband-in-kaithal-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने पति को मार डाला: जेठ घर पर पहुंचे तो बोली- रोहताश सीढ़ियों से गिर गया, मौत हो चुकी है, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी ने पति को मार डाला: जेठ घर पर पहुंचे तो बोली- रोहताश सीढ़ियों से गिर गया, मौत हो चुकी है, केस दर्ज
Thu, 27 Jun 2024 06:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:18 PM IST
सार
रोहताश का भाई उसके घर पर हालचाल जानने गया तो घर के दरवाजे बंद थे। जब आवाज लगाई तो रोहताश की पत्नी ने दरवाजा खोला और कहा कि रोहताश सीढ़ियों से गिर गया। उन्होंने देखा तो रोहताश के सिर पर चोटें लगी हुई थी। पुलिस ने रोहताश की पत्नी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। अस्पताल में परिजन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के गांव बात्ता में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। मृतक के भाई की शिकायत पर कलायत पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई नंत राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे चार भाई थे। 38 वर्षीय मृतक रोहताश सबसे छोटा था। नंत राम ने बताया कि रोहताश की शादी करीब 12 वर्ष पहले गांव चौचडा की किरण के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके पास छह वर्ष का एक बेटा व आठ वर्ष की एक बेटी भी है। मृतक भाई अपने मकान में ही किरयाना की दुकान चलाता था। बुधवार शाम के समय वह अपने भाई रोहताश का हालचाल जानने के लिए उसके घर गया था। वहां पहुंच कर देखा की उसके भाई की दुकान व घर के दरवाजे बंद पड़े थे। उसने बार बार आवाज लगाई।
विज्ञापन
कई आवाज लगाने के बाद रोहताश की पत्नी ने घर का दरवाजा खोला। भाई का हालचाल पूछने पर उसने बताया कि रोहताश को मकान की सीढ़ियों से गिरने के कारण सिर पर चोट लगी है। उसने अंदर जा कर देखा तो उसका भाई मकान के सबसे पीछे वाले कमरे में चारपाई पर लेटा हुआ था। उसके सिर पर चोट लगी थी और खून निकल रहा था।
उसकी गर्दन पूरी तरह से नीली पड़ी थी। उसी समय रोहताश की घरवाली ने बताया की रोहताश की मौत हो चुकी है। वह तुरंत अपने घर वापस आया और परिवार के ही सतीश व साहिल को घटना की पूरी जानकारी दे उनको साथ लेकर रोहताश के घर वापस आए। इसके बाद सभी ने मिल कर रोहताश को चारपाई से नीचे उतारा और देखा की रोहताश की सांसें बंद थीं।
उन्होंने तुरंत 112 पर फोन कर मामले की जानकारी दी। कहा कि किरण के मुंह से उसने सुना था कि रोहताश को निपटा कर ही घर जाऊंगी। इसी वजह से उसे पूरा यकिन है कि रोहताश की हत्या उसकी पत्नी किरण ने ही की है। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर ही फारेंसिंक टीम को भी बुलवाया गया। साक्ष्यों के आधार पर किरण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया। सायंकाल में मृतक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।