{"_id":"64b182199f8300a40603a075","slug":"case-filed-against-50-others-including-eight-nominees-for-taking-jjp-mla-ishwar-singh-hostage-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: JJP MLA ईश्वर सिंह को थप्पड़ मारने, बंधक बनाने के मामले में आठ नामजद सहित 50 अन्य पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: JJP MLA ईश्वर सिंह को थप्पड़ मारने, बंधक बनाने के मामले में आठ नामजद सहित 50 अन्य पर केस दर्ज
Fri, 14 Jul 2023 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:42 PM IST
सार
गुहला थाना के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया विधायक के सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर आरोपी महिला सहित अन्य 50 से 60 ग्रामीणों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कैथल में विधायक को जड़ा थप्पड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल जिले के गुहला विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ मारने, बंधक बनाकर रखने व जातिसूचक शब्द कहने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद सहित 50 अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विधायक ईश्वर सिंह के गनमैन ईएचसी सुरेश कुमार ने गुहला थाना में शिकायत दी कि 12 जुलाई को विधायक बाढ़ के संबंध में बचाव कार्यों की जानकारी लेने के लिए अधिकारिक यात्रा पर गांव भाटियां गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान वह विधायक के साथ ड्यूटी पर तैनात था। उनके साथ हरियाणा डेयरी विकास संघ के चेयरमैन रणधीर सिंह, उनका गनमैन ईएचसी सतपाल व विधायक के ड्राइवर जयमल भी मौके पर थे। लगभग सायं चार बजे गांव भाटिया में जब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे तो पूर्व नियोजित योजना अनुसार गांव के पूर्व सरपंच पोला, पाला नंबरदार, हरपाल सिंह उर्फ ज्ञानी, करण, ज्ञान सिंह कंबोज, रानी कौर, मिक्का, स्वर्ण सिंह व 50-60 अन्य व्यक्तियों व औरतों ने विधायक को घेर लिया व उनका रास्ता अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विधायक को अपशब्द कहते हुए अपमानित करने के लिए जबरदस्ती नीचे जमीन पर बैठा दिया। उसके बाद विधायक को कहा कि आज इसको विधायक बनने का मजा चखाते हैं जो किसी काम का नहीं है। मौके पर बेहद निंदनीय स्थिति पैदा की गई। उसके बाद जब विधायक खड़े थे तो रानी देवी ने विधायक को थप्पड़ मारा।
विज्ञापन
अन्य सभी ने अपनी मूक सहमति देते हुए विधायक को घेरे रखा और निकलने नहीं दिया। उसने भीड़ से निकालकर विधायक को गाड़ी में बैठाया तो आरोपी कहने लगे कि आज विधायक को गांव से जाने नहीं देंगे व पूरी रात बंधक बनाकर रखेंगे। विधायक को जान से मारने की धमकियां दी गई।
इस दौरान भीड़ ने गाड़ी को पलटने की कोशिश की व ड्राइवर से गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की। अतिरिक्त बल ने पहुंचकर विधायक व अन्य को भीड़ से सुरक्षित निकाला। आरोपियों ने इस निंदनीय घटना की वीडियो बनाई और बदनाम करने की नीयत से अलग-अलग वाट्सएप ग्रुपों में प्रेषित कर दी।