{"_id":"86ed11592465d6fe5f0eabfb18eea159","slug":"car-looted-on-gunpoint-police-recovered-following-18-kilometer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर कार लूटी, पुलिस ने 18 किलोमीटर पीछा कर की बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर कार लूटी, पुलिस ने 18 किलोमीटर पीछा कर की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
करनाल के उचाना गांव में किराये पर ली गई स्विफ्ट डिजायर कार को सोमवार सायं लुटेरों ने राजौंद के गांव कलासर के निकट पिस्तौल के बल पर लूट लिया। लुटेरे दो पुलिस नाके तोड़ फरार हो गए। बाद में पुलिस ने करीब 18 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद एक लुटेरे को धर दबोचा जबकि एक भगाने में कामयाब हो गया। पुलिस गिरफ्तार किए गए लुटेरे से पूछताछ में जुटी है।
जानकारी के अनुसार उचाना निवासी चरण सिंह टैक्सी चलाने का काम करता है। सोमवार सायं उसे दो युवकों ने नरवाना के पास किसी गांव के लिए चलने को कहा। वह किराये की बात तय करके नरवाना की ओर चल पड़ा। जब वह राजौंद के गांव कलासर के निकट पहुंचे तो दोनों युवकों में से एक युवक ने चरण सिंह के सिर में वार करके घायल कर दिया ओर कार लूटकर फरार हो गए।
इसी बीच गांव के कुछ युवकों ने उसे देख लिया ओर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही किठाना चौकी के बाहर पुलिस ने नाका लगा दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर राजौंद थाना प्रभारी करतार सिंह भी घटना स्थल की ओर रवाना हुए। किठाना पुलिस नाका तोड़ने के बाद लुटेरे गांव पेगा की ओर मुड़ गए। वहां से अलेवा की ओर मुड़ गए। इसी बीच राजौंद थाना प्रभारी भी बीच के रास्तों से होते हुए गांव कटवाल पहुंचे। इसी बीच गाड़ी वहां से निकली ओर उन्होंने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही जींद के थाना नगूरा व अलेवा पुलिस को भी लुटेरों के बारे में सूचित कर दिया। इसी बीच लुटेरे अलेवा में लगाए गए नाके को तोड़कर नगूरा की ओर फरार हो गए। दूसरी ओर किठाना चौकी प्रभारी ने नगूरा पहुंच कर एक ट्रक को बीच में खड़ा करके रास्त अवरुद्ध कर दिया। वहीं लुटेरों का पीछा कर रहे राजौंद थाना प्रभारी भी उस गाड़ी के पीछे पहुंच गए। खुद को घिरा देख दोनों युवकों में से एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने एक लुटेरे को काबू करते हुए कार को बरामद कर लिया।
पूछताछ में लुटेरे की पहचान सोनीपत के गांव फरमाणा माजरा निवासी दीपक के रूप में हुई है। दोनों लुटेरे इस समय बहादुरगढ़ में किराये के मकान में रह रहे थे। थाना राजौंद प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने 18 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद एक युवक को काबू करते हुए कार बरामद कर ली है। पुलिस ने इस मामले में डकैती सहित शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि कार लूट की वारदात में एक लुटेरे का पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे युवक की पुलिस नजदीकी खेतों व गांवों में तलाश रही है।