{"_id":"580520304f1c1bac2d703186","slug":"attack-police-team-criminals-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर हमला
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
थाने की जीप
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव थेह बिरथ में चीका पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ने व पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामला प्रकाश में आया है। गुहला एसएचओ की शिकायत पर पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एसएचओ गुहला मनीष कुमार ने बताया कि एंटी स्मगलिंग सेल के पास एक नशीला पदार्थ कार में आने की सूचना थी। पुलिस कर्मचारियों ने सादी वर्दी में गांव थेह बिरथ में नाका लगा लिया। उन्होंने एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जिसमें जाजनपुर पंजाब निवासी कुलविंद्र सिंह व एक महिला थी। कुलविंद्र सिंह ने पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों की भीड़ को देखते हुए चीका एसएचओ व वह खुद मौके पर पहुंचे। शिव माजरा निवासी जरनैल सिंह, हरविन्द्र सिंह, कंबोज गामड़ी निवासी अवतार सिंह, चीका निवासी मुख्तयार सिंह ने चीका एसएचओ की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। ऐसा करके आरोपियों ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई की। बाद में आरोपी फरार हो गए।
एसएचओ गुहला मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।