फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   anm, private, practic, police, catch

एएनएम प्राइवेट प्रैक्टिस करती गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल Updated Sat, 22 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
anm, private, practic, police, catch
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल, गुहला-चीका। गांव बलबेहड़ा के सरकारी चिकित्सालय में कार्यरत एक एएनएम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राइवेट प्रेक्टिस करते हुए पकड़ा है। आरोपी एएनएम बलबेहड़ा के सरकारी अस्पताल को अपना निजी क्लीनिक बनाए हुए थी और अन्य दवाओं के साथ साथ सरकारी दवाइयां भी बेच रही थी।

पिछले कुछ दिनों से गांव बलबेहड़ा में एक महिला द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक चला लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की सूचना मिल रही थी। वीरवार को उप-सिविल सर्जन नीलम कक्कड़ ने डाक्टरों की एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने गांव बलबेहड़ा में निजी क्लीनिक चला रही प्रीति देवी पत्नी बलविंद्र सिंह के क्लीनिक पर रेड मारी और उससे अपना डाक्टरी संबंधी सर्टिफिकेट दिखाने को कहा। डाक्टरों की टीम ने जब प्रीति देवी से पूछताछ की तो वह अपनी डिग्री बारे कोई सबूत टीम के सामने पेश नही कर पाई। जांच के दौरान प्रीति देवी के पास से भारी मात्रा में सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली दवाईयां भी बरामद हुई है। उप-सिविल सर्जन नीलम कक्कड़ की शिकायत पर चीका थाना में पकड़ी गई फर्जी महिला चिकित्सक प्रीति देवी के खिलाफ धारा 420, 409, 406, 405,  378, 379, 335, 417 आईपीसी और एनडीपीसी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed