फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After killing brother, accused committed suicide in front of a train

Kaithal: पहले भाई की हत्या की, फिर खुद ट्रेन के नीचे आकर कर ली आत्महत्या, केस दर्ज

Wed, 01 Nov 2023 07:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 07:27 PM IST
सार

जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार आत्महत्या करने वाले कृष्ण ने अपने भाई की हत्या करने के बाद मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। उसने अपने भतीजे को सूचना दी थी। बाद में खुद कैथल आकर ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
After killing brother, accused committed suicide in front of a train
demo pic

विस्तार

हरियाणा के कैथल के गांव किच्छाना में एक भाई की हत्या व दूसरे भाई की ट्रेन के नीचे आने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतकों के दामाद की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। गांव मालखेड़ी निवासी संदीप ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि वह इस समय कैथल की बालाजी कॉलोनी में रहता है और गांव किच्छाना निवासी रेनू के साथ शादीशुदा है।

विज्ञापन


एक नवंबर को उसे सूचना मिली कि उसके ससुर बलराज के भाई 48 वर्षीय कृष्ण की रेलगाड़ी के नीचे आने के कारण कैथल में मृत्यु हो गई है। फिर उसे पता चला कि उसके 50 वर्षीय बलराज की गांव किच्छाना में हत्या हो गई है। बाद में उसे पता चला कि उसके ससुर बलराज की हत्या उसके भाई कृष्ण ने की है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजमेर ने बताया कि आत्महत्या करने वाले कृष्ण ने अपने भाई की हत्या करने के बाद मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। इस दौरान उसने अपने भतीजे को सूचना दी थी। बाद में खुद कैथल आकर ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed