फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused cheated father of 20 lakh In name of sending young man to Spain in Haryana

Kaithal: युवक को स्पेन की बजाय दुबई से दक्षिण अफ्रीका भेजा, पीड़ित बोला- पापा बचा लो ये मुझे जान से मार देंगे

Fri, 18 Aug 2023 11:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Aug 2023 11:17 AM IST
सार

हरियाणा में विदेश भेजने के नाम ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस कड़ी में कैथल से भी एक ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे स्पेन भेजने की बात हुई लेकिन दुबई से अफ्रिका भेज दिया और रुपये ठग लिये।

विज्ञापन
Accused cheated father of 20 lakh In name of sending young man to Spain in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवक को स्पेन भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने उसके पिता से 20 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे स्पेन की बजाय दुबई और वहां से दक्षिण अफ्रीका भेज दिया। साथ ही उसे कमरों में बंद रखकर प्रताड़ित किया। बाद में जब पीड़ित परिवार के पास कोई रास्ता नहीं बचा तो उन्होंने अपने बेटे को दक्षिण अफ्रीका से वापस भारत बुला लिया। इस बारे में पंचायत कर अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसके परिवार को जान से मारकर उन्हें नदी में बहा देने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
गांव थेह बनेड़ा निवासी बलबीर ने चीका थाना में शिकायत दी कि वह खेती करता है। उसके बेटे साहिल के बेरोजगार होने के कारण वह काफी परेशान रहता था। इस दौरान उसी गांव के रहने वाले गुरबचन सिंह ने उसे कहा कि वह उसके लड़के को विदेश भिजवा देगा। इस पर गुरबचन ने उसे सुल्लर जिला पटियाला निवासी इंद्र पाल व कलसा जिला कुरुक्षेत्र निवासी विशाल वशिष्ठ से मिलवाया। आरोपियों ने कहा कि वे उसे लड़के को 20 लाख रुपये मे स्पेन भेज देंगे। कुछ दिन बाद वह सहमत हो गया व आरोपियों को 10 लाख रुपये एडवांस दे दिए।
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि 17 नवंबर 2022 को अपने लड़के को दिल्ली भेज देना उसकी वहां से फ्लाइट करवा देंगे। उसने अपने लड़के को आरोपियों के कहे अनुसार उनके दिए पते पर दिल्ली भेज दिया। दिल्ली में आरोपियों ने लड़के का पासपोर्ट अपने पास रख लिया और कहने लगे की 20 नवंबर को उसकी फ्लाइट है। जब उसके बेटे को शक हुआ और आरोपियों से बातचीत की तो आरोपियों ने मिलकर साहिल के साथ मारपीट की और एक होटल के कमरे में बंद रखा। उसके बेटे से और पैसे की मांग करने लगे। आरोपियों ने उसके बेटे से 2000 यूरो ले लिए और कहने लगे कि 22 दिसंबर को उसे स्पेन भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर 22 दिसंबर को आरोपी उसके बेटे को एयरपोर्ट पर ले गए और वहां जाकर उसके लडक़े को पता लगा कि उसे स्पेन की बजाय दुबई भेजा जा रहा है। इस पर आरोपियों ने कहा कि वे दुबई से उसको स्पेन भेजेंगे। इसके बाद से साहिल से उनके परिवार का संपर्क टूट गया और कोई बात नहीं हुई। जब उसने आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि लड़का स्पेन पहुंच गया है। बाकी पैसे जमा करवा दो। आरोपियों ने अलग-अल समय में उससे 20 लाख रुपये ले लिए। 20 मार्च 2023 को उसके लडक़े का फोन आया और उसने बताया कि आरोपी उसे दक्षिण अफ्रीका ले गए हैं।

लड़के ने कहा कि पापा मुझे बचा लो ये लोग मुझे जान से मार देंगे। इसके बाद जब उसने विशाल से बात की तो आरोपी कहने लगा कि उनका तो यही काम है। लोगों से पैसे लेते हैं और ऐसे ही किसी देश में छोड़ देते हैं। जब उसने आरोपी इंद्र से बात करने की कोशिश की तो उसे पता चला कि इंद्र किसी केस में पटियाला जेल में बंद है। इसके बाद उसने अपने पुत्र से बातचीत की और 24 मार्च को उसकी भारत की टिकेट करवा दी।


25 मार्च को उसका बेटा वापस भारत आ गया। इसके बाद उन्होंने गांव में पंचायत की तो आरोपियों ने कहा कि वे रुपये नहीं देंगे। साथ ही धमकी दी कि अगर दोबारा पंचायत की या पैसे मांगे तो उसे जान से मार देंगे और किसी नदी में बहा देंगे। उनके घर वालों को पता तक नहीं चलेगा कि कौन सी दुनिया में चले गए। इस संबंध में उन्होंने दो मई को चीका पुलिस थाना में शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आज तक कार्रवाई नहीं की है। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed