{"_id":"58fcf3c44f1c1bae7e8b4600","slug":"accident-two-die-father-daughter-police-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक की भिड़ंत में बाप-बेटी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और बाइक की भिड़ंत में बाप-बेटी की मौत
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला रोड पर देर शाम हुए हादसे में दो साल की एक बच्ची व उसके पिता की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए पटियाला ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार डेरा भावलपुर निवासी कांति राम पुत्र जग्गी राम अपनी दो वर्षीय बेटी और भाभी लक्ष्मी के साथ बाइक पर चीका से घर की तरफ लौट रहा था। सदरहेरी वाले पेट्रोल पंप के सामने पटियाला की तरफ से आ रही एक कार से उनकी टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठी महिला व बच्ची काफी ऊंचा उछलकर दूर जा गिरे। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई जबकि उसके पिता कांति राम उपचार के लिए पटियाला जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। चीका पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर सोनू निवासी रोहतक को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहा था कि यह दुर्घटना हो गई।